Saturday, November 1, 2025
Home जमुई के चिकित्सक डॉ. संजीव को राज्यपाल ने दिया गोल्ड:MD में उत्कृष्ट...

जमुई के चिकित्सक डॉ. संजीव को राज्यपाल ने दिया गोल्ड:MD में उत्कृष्ट प्रदर्शन और चिकित्सा अनुसंधान के लिए सम्मान।

जमुई के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार को एमडी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। यह सम्मान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS ), पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया।

डॉ. संजीव कुमार सदर अस्पताल, जमुई में दो वर्षों तक चिकित्सक के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्हें चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।

मार्च में मिला यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड सम्मान

हाल के वर्षों में डॉ. संजीव ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं। मार्च 2025 में उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित वर्ल्ड लीडर्स समिट में मेडिकल सेक्टर के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला था।

IGIMS पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह में जमुई के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार को एमडी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल देते बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।
IGIMS पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह में जमुई के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार को एमडी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल देते बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।
इसके अतिरिक्त, सितंबर 2025 में उन्होंने संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), लखनऊ से ‘ICMR कोर्स इन मेडिकल जेनेटिक्स एंड जेनेटिक्स काउंसलिंग’ सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसमें देशभर के चुनिंदा विशेषज्ञ शामिल थे।

युवा वैज्ञानीक सम्मान के दावेदार

बताया जा रहा है कि, इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में PM नरेंद्र मोदी की ओर से चयनित युवा वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाना है, जिसमें डॉ. संजीव कुमार का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल है।

डॉ. संजीव कुमार को गोल्ड मेडल मिलने पर जिले के चिकित्सकों और उनके शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की है। जिला मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने भी उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी है।

सदर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान भी डॉ. संजीव कुमार का मरीजों के साथ गहरा संबंध रहा है, जिसके कारण आज भी कई मरीज उन्हें खोजते हुए अस्पताल पहुंचते हैं।

बता दे कि डॉक्टर संजीव कुमार रहने वाले बांका जिले के लेकिन उनकी ड्यूटी जमुई सदर अस्पताल में है।

 

RELATED ARTICLES

खगड़िया में तेजस्वी यादव की जनसभा रद्द:खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, 5 घंटे मैदान में डटे रहे समर्थक।

खगड़िया में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए...

जमुई में NDA के पांचों दल बिहार में एकजुट:मंत्री दिनेश सिंह बोले- सरकार अपराध-भ्रष्टाचार को रोकने को प्रतिबद्ध, नीतीश स्वच्छ छवि वाले नेता।

विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए शुक्रवार को जमुई में एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री...

खगड़िया के हिमांशु शेखर ने कौन बनेगा करोड़पति में जीते।

सोनी टीवी और सोनी लाइव ऐप पर प्रसारित लोकप्रिय रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केवीसी) के 17वें सीजन में खगड़िया नगर परिषद गोगरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खगड़िया में तेजस्वी यादव की जनसभा रद्द:खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, 5 घंटे मैदान में डटे रहे समर्थक।

खगड़िया में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए...

जमुई में NDA के पांचों दल बिहार में एकजुट:मंत्री दिनेश सिंह बोले- सरकार अपराध-भ्रष्टाचार को रोकने को प्रतिबद्ध, नीतीश स्वच्छ छवि वाले नेता।

विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए शुक्रवार को जमुई में एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री...

खगड़िया के हिमांशु शेखर ने कौन बनेगा करोड़पति में जीते।

सोनी टीवी और सोनी लाइव ऐप पर प्रसारित लोकप्रिय रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केवीसी) के 17वें सीजन में खगड़िया नगर परिषद गोगरी...

जमुई में विसर्जन यात्रा में डीजे गाने पर बवाल:3 लोग घायल, जाति विशेष गाना न बजाने को लेकर मारपीट; तीन अरेस्ट।

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के भालुका गांव में मंगलवार देर रात भगवान भास्कर की प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे पर जाति विशेष...

Recent Comments