Saturday, November 1, 2025
Home जमुई में शराब स्मगलिंग पर पुलिस का एक्शन:सब्जी के नीचे छिपाई 699...

जमुई में शराब स्मगलिंग पर पुलिस का एक्शन:सब्जी के नीचे छिपाई 699 लीटर विदेशी शराब जब्त।

जमुई में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने शराब स्मगलिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। सोनो थाना क्षेत्र के SST चेकपोस्ट पर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई। तस्करों ने शराब को सब्जी के नीचे छिपा रखा था।

झाझा के SDPO राजेश कुमार ने बताया कि, मध्यरात्रि करीब 12:20 बजे SST टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप (WB 11D 6818) को रोकने का इशारा किया गया। जांच के दौरान वाहन पर लदी सब्जियों के नीचे से कुल 699.12 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी भगा ले गया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पिकअप से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

इस मामले में सोनो थाना में कांड संख्या 287/25 दर्ज कर मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस वाहन मालिक और फरार चालक की पहचान के लिए गहन छानबीन कर रही है।

छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पदाधिकारी रामबरण सिंह और धनंजय कुमार, महिला सिपाही सुष्मिता कुमारी, ललिता कुमारी और पूजा कुमारी, साथ ही CRPF 149 बटालियन के अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद।
SDPO राजेश कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने यह भी कहा कि, अवैध शराब कारोबार या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

खगड़िया में तेजस्वी यादव की जनसभा रद्द:खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, 5 घंटे मैदान में डटे रहे समर्थक।

खगड़िया में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए...

जमुई में NDA के पांचों दल बिहार में एकजुट:मंत्री दिनेश सिंह बोले- सरकार अपराध-भ्रष्टाचार को रोकने को प्रतिबद्ध, नीतीश स्वच्छ छवि वाले नेता।

विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए शुक्रवार को जमुई में एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री...

खगड़िया के हिमांशु शेखर ने कौन बनेगा करोड़पति में जीते।

सोनी टीवी और सोनी लाइव ऐप पर प्रसारित लोकप्रिय रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केवीसी) के 17वें सीजन में खगड़िया नगर परिषद गोगरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खगड़िया में तेजस्वी यादव की जनसभा रद्द:खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, 5 घंटे मैदान में डटे रहे समर्थक।

खगड़िया में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए...

जमुई में NDA के पांचों दल बिहार में एकजुट:मंत्री दिनेश सिंह बोले- सरकार अपराध-भ्रष्टाचार को रोकने को प्रतिबद्ध, नीतीश स्वच्छ छवि वाले नेता।

विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए शुक्रवार को जमुई में एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री...

खगड़िया के हिमांशु शेखर ने कौन बनेगा करोड़पति में जीते।

सोनी टीवी और सोनी लाइव ऐप पर प्रसारित लोकप्रिय रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केवीसी) के 17वें सीजन में खगड़िया नगर परिषद गोगरी...

जमुई में विसर्जन यात्रा में डीजे गाने पर बवाल:3 लोग घायल, जाति विशेष गाना न बजाने को लेकर मारपीट; तीन अरेस्ट।

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के भालुका गांव में मंगलवार देर रात भगवान भास्कर की प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे पर जाति विशेष...

Recent Comments