Saturday, November 1, 2025
Home खगड़िया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य,...

खगड़िया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य, लोगों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील।

खगड़िया में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उच्च विद्यालय भदास (दक्षिणी), खगड़िया में आईसीडीएस, स्वीप और पीडब्ल्यूडी कोषांग के संयुक्त देखरेख में हुआ।

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया और अपर समाहर्ता आरती सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पर बना रंगोली।
मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने विशेष रूप से महिलाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वोट महत्वपूर्ण है और महिलाएं मतदान में सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बना सकती हैं। मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराने के लिए रंगोली, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। युवाओं और महिलाओं ने मंच पर जागरूकता फैलाने वाले गीतों और नारों से कार्यक्रम में जोश भर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने तथा शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “हर वोट अमूल्य है, हर मत बदलाव की शक्ति है” संदेश के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

खगड़िया में तेजस्वी यादव की जनसभा रद्द:खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, 5 घंटे मैदान में डटे रहे समर्थक।

खगड़िया में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए...

जमुई में NDA के पांचों दल बिहार में एकजुट:मंत्री दिनेश सिंह बोले- सरकार अपराध-भ्रष्टाचार को रोकने को प्रतिबद्ध, नीतीश स्वच्छ छवि वाले नेता।

विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए शुक्रवार को जमुई में एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री...

खगड़िया के हिमांशु शेखर ने कौन बनेगा करोड़पति में जीते।

सोनी टीवी और सोनी लाइव ऐप पर प्रसारित लोकप्रिय रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केवीसी) के 17वें सीजन में खगड़िया नगर परिषद गोगरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खगड़िया में तेजस्वी यादव की जनसभा रद्द:खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, 5 घंटे मैदान में डटे रहे समर्थक।

खगड़िया में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए...

जमुई में NDA के पांचों दल बिहार में एकजुट:मंत्री दिनेश सिंह बोले- सरकार अपराध-भ्रष्टाचार को रोकने को प्रतिबद्ध, नीतीश स्वच्छ छवि वाले नेता।

विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए शुक्रवार को जमुई में एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री...

खगड़िया के हिमांशु शेखर ने कौन बनेगा करोड़पति में जीते।

सोनी टीवी और सोनी लाइव ऐप पर प्रसारित लोकप्रिय रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केवीसी) के 17वें सीजन में खगड़िया नगर परिषद गोगरी...

जमुई में विसर्जन यात्रा में डीजे गाने पर बवाल:3 लोग घायल, जाति विशेष गाना न बजाने को लेकर मारपीट; तीन अरेस्ट।

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के भालुका गांव में मंगलवार देर रात भगवान भास्कर की प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे पर जाति विशेष...

Recent Comments