Sunday, November 2, 2025
Home जमुई में 11 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव:मतदाता जागरूकता अभियान चलाया...

जमुई में 11 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव:मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया,लोगों से वोट देने की अपील।

जमुई विधानसभा क्षेत्र में आगामी 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान अगहरा बरुअट्टा ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 104, खैरी रामपुर महादलित बस्ती में आयोजित किया गया।

महिला पर्यवेक्षिका वंदना कुमारी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने बस्ती के लोगों को, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को, मतदान के महत्व और 11 नवंबर को होने वाले मतदान की जानकारी दी। उन्हें अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जागरूकता बढ़ाने के लिए वंदना कुमारी और सेविकाओं की ओर से क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं के साथ गोष्ठी आयोजित कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया गया और मतदान करने का संकल्प भी दिलाया गया।

इस स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालय जमुई सदर की महिला पर्यवेक्षिका वंदना कुमारी, सेविका बेबी कुमारी और बस्ती के सभी महिला-पुरुषों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

RELATED ARTICLES

गोगरी नगर परिषद में सुलभ शौचालय की कमी:सार्वजनिक जगहों पर लोगों को हो रही परेशानी।

सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुलभ शौचालयों की कमी। खगड़िया जिले के गोगरी नगर परिषद क्षेत्रों के कई सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर...

जमुई में युवक की बाइक में छिपा था सांप:अचानक हाथ में लिपटा, अभिमन्यु ने हिम्मत दिखाते हुए भगाया।

जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड में एक युवक की बाइक में सांप छिपा मिला। युवक ससुराल जा रहा था तभी रास्ते में यह घटना हुई।...

खगड़िया में तेजस्वी यादव की जनसभा रद्द:खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, 5 घंटे मैदान में डटे रहे समर्थक।

खगड़िया में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गोगरी नगर परिषद में सुलभ शौचालय की कमी:सार्वजनिक जगहों पर लोगों को हो रही परेशानी।

सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुलभ शौचालयों की कमी। खगड़िया जिले के गोगरी नगर परिषद क्षेत्रों के कई सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर...

जमुई में युवक की बाइक में छिपा था सांप:अचानक हाथ में लिपटा, अभिमन्यु ने हिम्मत दिखाते हुए भगाया।

जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड में एक युवक की बाइक में सांप छिपा मिला। युवक ससुराल जा रहा था तभी रास्ते में यह घटना हुई।...

खगड़िया में तेजस्वी यादव की जनसभा रद्द:खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, 5 घंटे मैदान में डटे रहे समर्थक।

खगड़िया में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए...

जमुई में NDA के पांचों दल बिहार में एकजुट:मंत्री दिनेश सिंह बोले- सरकार अपराध-भ्रष्टाचार को रोकने को प्रतिबद्ध, नीतीश स्वच्छ छवि वाले नेता।

विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए शुक्रवार को जमुई में एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री...

Recent Comments