समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि दूसरे फेज के तहत नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई है।
समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि दूसरे फेज के तहत नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई है।
पूर्णिया में सेकेंड फेज के नॉमिनेशन के तहत गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 7 विधानसभा के 70 कैंडिडेट्स में से सिर्फ एक ने नॉमिनेशन वापस लिया है। नाम वापस लेने वाले में कसबा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी किशोर कुमार जायसवाल का नाम शामिल है। किशोर जायसवाल भाजपा के काफी पुराने और वरिष्ठ नेता हैं।
किशोर जायसवाल खुद को कसबा विधानसभा सीट से NDA प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज थे। इसी नाराजगी के बाद उन्होंने कसबा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नॉमिनेशन किया था। मगर नाम वापसी के आखिरी मौके पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
70 में से एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है।
सभी 7 विधानसभा सीट के लिए 93 में से 70 नॉमिनेशन सही पाए गए
समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि दूसरे फेज के तहत नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई है। सातों विधानसभा सीटों से 93 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, इनमें 70 नॉमिनेशन सही पाए गए थे। अब एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद सातों विधानसभा सीटों से 69 कैंडिडेट चुनावी मैदान में बचे हैं।
पूर्णिया सदर विधानसभा में 18 नामांकन हुए। 9 सही पाए गए। किसी भी कैंडिडेट ने नाम वापस नहीं लिया। कसबा विधानसभा से 21 ने नॉमिनेशन किया। इसमें 13 कैंडिडेट के फॉर्म सही पाए गए। एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, अब 13 उम्मीदवार बचे हैं। धमदाहा विधानसभा में 11 नॉमिनेशन हुए। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। रूपौली में 15 नामांकन किए गए। कोई नाम वापसी नहीं हुआ। बनमनखी विधानसभा (SC) में 7 नामांकन हुए। इनमें 5 सही पाए गए। किसी ने नाम वापस नहीं लिया।
अमौर विधानसभा में 14 ने नामांकन दाखिल किया, 9 सही पाए गए। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। बायसी विधानसभा में 7 नामांकन हुए। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। योग्य प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वोटिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत ने वोटरों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें और निर्भय होकर मतदान करें।
7 विधानसभा सीटों से अब 69 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों से 69 प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट-
धमदाहा विधानसभा –
1. संतोष कुमार, राजद-
2. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह- जदयू
3. रमण कुमार- निर्दलीय
4. प्रदीप कुमार यादव-निर्दलीय
5. चंद लाल उरांव – निर्दलीय
6.बिंदेश्वरी शर्मा- निर्दलीय
7. राकेश कुमार- जन सुराज
8.मो. इश्तियाक आलम- एआईएमआईएम
9. मनोज शर्मा- जागरूक जनता पार्टी
10. भगवान मरैया- राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
11.कुमारी कुमकुम रानी- निर्दलीय
रुपौली विधानसभा –
1. बीमा भारती -राजद
2. कलाधर मंडल -जदयू
3 . शंकर सिंह – निर्दलीय
4. आमोद कुमार- जनसुराज
5. शंकर राम – निर्दलीय
6. राजीव कुमार- राष्ट्रीय संभावना पार्टी
7.विकास कुमार मंडल – आप
8.नफीस मंसूरी- नेशनल रोड मैप पार्टी ऑफ इंडिया
9. अवध किशोर शर्मा- राष्ट्रीय समाज पार्टी
10. नीलम देवी- निर्दलीय
11.अशोक मंडल-निर्दलीय
12. नित्या मंडल- निर्दलीय
13. जैनेन्द्र कुमार- बसपा
14. मो. गुलजार- निर्दलीय
15. राजीव कुमार- राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
बनमनखी विधानसभा –
1. कृष्ण कुमार ऋषि – भाजपा
2. मनोज कुमार ऋषि- जन सुराज
3. सुबोध कुमार पासवान- बसपा
4. देव नारायण रजक- कांग्रेस
5. आशा देवी- सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी
पूर्णिया सदर विधानसभा –
1. अजय स्वर्ण- निर्दलीय
2. विजय खेमका- भाजपा
3. जितेंद्र कुमार- कांग्रेस
4. संतोष कुमार सिंह- जन सुराज
5. आदित्य लाल – आप
6. राजीव राय – बसपा
7. असलम आजाद- निर्दलीय
8. लखेंद्र साह साह- निर्दलीय
9. कनीज फातिमा- निर्दलीय
कसबा विधानसभा –
1. प्रदीप दास – निर्दलीय
2 . राजेंद्र यादव- निर्दलीय
3. सनोज चौहान- बसपा
4. कन्हैया लाल मंडल- पीपीआईडी
5. मो. मुजम्मिल मजहरी- एसडीपीआई
6. मो. इत्तेफाक अलाम – जन सुराज
7. भानू भारतीय- आप
8 . नितेश कुमार सिंह- लोजपा(आर)
9. मो. इरफान- कांग्रेस
10. मो. अफाक आलम निर्दलीय
11. सुबोध ऋषि देव – निर्दलीय
12. हयात असरफ- निर्दलीय
13. मो. शहनवाज आलम- एआईएमआईएम
अमौर विधानसभा –
1. सबा जफर- जदयू
2. अख्तरुल ईमान- एआईएमआईएम
3. अब्दुल जलील मस्तान – कांग्रेस
4. मो. अफरोज- जन सुराज
5 .लक्ष्मी कुमारी- बसपा
6. मो. मुन्तजिर आलम – आम आदमी
7. मो. परवेज आलम – निलालर्दलीय
8. महफूज आलम – निर्दलीय
9. लागेन लाल दास – निर्दलीय
बायसी विधानसभा –
1. विनोद कुमार- भाजपा
2. गुलाम सरवर- एआईएमआईएम
3 .अब्दुस सुबहान- राजद
4. रविन्द्र कुमार सिंह- बसपा
5. मो. मुजम्मिल -पीस पार्टी
6.शहनवाज आलम- जन सुराज
7. नसर मोहम्मद- निर्दलीय