Sunday, May 10, 2026
Home अगर आप भी चलाते है वाहन तो जान लीजिए, हड़ताल पर जाएंगे...

अगर आप भी चलाते है वाहन तो जान लीजिए, हड़ताल पर जाएंगे पेट्रोलियम डीलर्स।।

दरभंगा: दरभंगा जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदीप ठाकुर ने पेट्रोल पंपों का कमीशन बढ़ाने, डीटीओ लाइसेंस का नवीकरण जल्द करने व निर्वाचन कार्य में आवांटित तेल की बकाया राशि के जल्द भुगतान की मांग की। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि एसोसिएशन की मांगों पर अगर डीटीओ व जिला प्रशासन ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो वे लोग हड़ताल करने को बाध्य होंगे।

वहीं एसोशिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार पराशर ने कहा कि ताराकांत ठाकुर एवं रामाश्रय चौधरी के सुपौल पेट्रोल पंप पर स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए तेल लेने के क्रम में की गई अभद्रता एवं मारपीट की घटना की शीघ्र जांच कर दोषियों पर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए।

मौके पर एसोसिएशन की नयी कार्यकारणी का गठन किया गया। इसके संरक्षक मंडल में अशोक मित्तल, उमर फारूक रहमानी, डॉ. शिवकिशोर राय, तेज नागममि, सुशील बैरोलिया तथा पंकज कुमार पराशर को शामिल किया गया है। कार्यकारणी में अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष मो. सरफराज, केएस रहमानी, गोपाल कुमार, प्रदीप ठाकुर, सैयद शाहिद हसनैन, राहुल भारद्वाज, राम प्रवेश, रुद्रकांत मिश्र, सचिव संदीप कुमार राय तथा कोषाध्यक्ष के पद पर संजीव कुमार ठाकुर के नाम पर मुहर लगी।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments