Monday, May 11, 2026
Home समस्तीपुर : दरवाजे पर बारात आते ही बहाना बना आशिक के साथ...

समस्तीपुर : दरवाजे पर बारात आते ही बहाना बना आशिक के साथ दुल्हन फरार, परिजनों ने साली से करवायी दूल्हे की शादी

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की देर रात पबड़ा से बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंचते ही दुल्हन बहाने बना कर घर से निकल गयी। जहां से वह अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। ग्रामीणों ने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के ख्याल से लापता दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी रचा दी। इसके बाद बरात सहित दूल्हा- दुल्हन को विदा किया गया। इसके बाद जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस लापता लड़की को हिरासत में लेकर थाना लाकर कर आवश्यक पूछताछ शुरू की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात रोसड़ा थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव से बरात आनी थी। लड़की पक्ष के लोग रीति- रिवाज के साथ दुल्हन को लेकर पूजा-पाठ करने के बाद रात में शादी की तैयारी पूरी कर चुके थे।

परंतु जैसे ही बरात पहुंचने की जानकारी मिली लड़की घर से शौच करने के बहाने निकल गयी। गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। सारी रात उसके साथ रही। दूसरी ओर दुल्हन के परिजन लड़की को खोजने के लिए परेशान होते रहे। जानकारी नहीं मिलने पर सामाजिक प्रतिष्ठा को बचाने के लिए लापता दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे का विवाह कराया गया। इसके बाद जानकारी मिली कि लड़की किसी जगह पर है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाना लाया, जिससे पूछताछ जारी है। लड़की पक्ष के लोगों द्वारा थाने में आवेदन देकर कथित प्रेमी पर कार्रवाई करने की मांग गयी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। शनिवार को 112 की टीम ने लड़की को बरामद कर लिया जिससे आवश्यक पूछताछ चल रही है।

फरार दुल्हन के भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकी : दरवाजे पर बारात आने के बाद फरार हुई दुल्हन के मामले में लड़की के भाई ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि उसकी बहन की शादी के लिए रोसड़ा थाना क्षेत्र से बारात आने वाली थी। गांव के ही एक युवक सामाजिक प्रतिष्ठा हनन करने के लिए उसकी बहन को झांसे में ले लिया। पिस्टल के बल पर उठाकर भाग लिया है। जानकारी देने पर आरोपित युवक के माता और पिता गालीगलौज व मारपीट करने पर उतारू हो गये। आवेदन में अपनी बहन के साथ दुर्व्यवहार की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments