Sunday, May 10, 2026
Home प्रादेशिक बिहार: मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी मामले में एनआईए की रेड।

बिहार: मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी मामले में एनआईए की रेड।

गोपालगंज: मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी मामले में एनआईए ने बिहार समेत देश के 6 राज्यों में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. एनआईए की टीम ने गोपालगंज में छापेमारी कर मानव तस्करी के आरोप में होटल कारोबारी के बेटे को गिरफ्तार किया है. एनआईए की छापेमारी से हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार सभी आरोपी थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से लाओस एसईजेड तक भारतीय युवाओं को अवैध रूप से सीमा पार करने की सुविधा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से सक्रिय तस्करों के साथ काम कर रहे थे.

मानव तस्करी से जुड़ा है मामला

दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छह राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में संयुक्त रूप से कई स्थानों पर छापेमारी की. एनआईए की टीम ने साइबर अपराध से जुड़े मानव तस्करी के एक मामले में स्थानीय पुलिस के साथ अभियान चलाया गया, जिसमें पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. बिहार के अलावा महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 15 स्थानों पर कार्रवाई के बाद वडोदरा के मनीष हिंगू, गोपालगंज के प्रह्लाद सिंह, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नबियालम रे, गुरुग्राम के बलवंत कटारिया और चंडीगढ़ के सरताज सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

गलत वीजा पासपोर्ट का करता था व्यवस्था

गोपालगंज से एनआईए की टीम ने होटल संचालक केशव सिंह के बेटे प्रह्लाद सिंह को किया गिरफ्तार किया है. प्रह्लाद सिंह पर लोगों को गलत वीजा पासपोर्ट के जरिए विदेश भेजने का आरोप है. एनआईए की टीम ने सोमवार की देर रात गोपालगंज में की कर्रवाई की. प्रह्लाद थावे स्थित एमके इंटरनेशनल होटल के संचालक केशव सिंह का बेटा है. एनआईए को पता चला है कि आरोपी एक संगठित तस्करी सिंडिकेट में शामिल थे, जो रोजगार के झूठे वादे पर भारतीय युवाओं को लुभाने और विदेशों में तस्करी करने में लगे हुए थे.

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments