Sunday, May 10, 2026
Home 70 की स्पीड में स्कॉर्पियो ने मां-बेटे को उड़ाया:10 फीट उछलकर सड़क...

70 की स्पीड में स्कॉर्पियो ने मां-बेटे को उड़ाया:10 फीट उछलकर सड़क पर गिरे, मौत; खगड़िया जिला प्रशासन के बोर्ड पर पड़े खून के छींटे।

खगड़िया में गुरुवार की दोपहर 2 बजे भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिला प्रशासन की गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के वक्त सरकारी गाड़ी करीब 70 की स्पीड में थी। वहीं, बाइक की रफ्तार 80 से ऊपर थी।

घटना के वक्त पिता गाड़ी चला रहे थे, जो अभी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

मृतक की पहचान मंजो देवी (55) और छोटू रजक (22) के रूप में हुई है। वहीं, घायल पिता की पहचान आनंदी रजक के रूप में हुई है। सभी मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के निवासी थे।

हादसा बेलदौर थाना क्षेत्र में हुआ। फिलहाल, घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख जाम लगा दिया है।

हादसे के बाद खगड़िया जिला प्रशासन के बोर्ड पर पड़े खून के छींटे।

मां-बेटे बाइक से 10 फीट उछलकर सड़क पर गिरे।
भाई की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे खगड़िया

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पति-पत्नी और छोटा बेटा मामा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मधेपुरा से खगड़िया आ रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। जैसे ही इनकी बाइक बेलदौर थाना क्षेत्र के पास पहुंची अचानक जिला प्रशासन की गाड़ी ने सामने से आकर टक्कर मार दी।

इस दौरान बाइक पर सवार बेटा-मां गाड़ी से करीब 10 फीट ऊपर उछल कर सड़क पर गिर गए। छोटू सिर के बल गिरा, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर से बहुत सारा खून सड़क पर फैल गया। वहीं, छोटू की मां भी सड़क पर गिरते ही 10 सेकेंड के अंदर मर गईं।

पिता की हालत गंभीर, रेफरल अस्पताल से किया गया रेफर

गंभीर रूप से घायल पिता को स्थानीय लोगों की मदद से बेलदौर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, टक्कर मारने वाली जिला प्रशासन की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर से पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments