Sunday, May 10, 2026
Home गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पूरे क्षेत्र में गेहूं की बुवाई अभी भी 80 प्रतिशत लंबित है, क्योंकि खेत सूख नहीं पा रहे हैं।

किसान रंजीत यादव, बेनी यादव, महेंद्र यादव, अनिल यादव और वासुकी मंडल जैसे कई किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन की नमी के बाद अब रबी में भी खेत तैयार होने में देरी हो रही है। जिले के विभिन्न निचले इलाकों में आज भी नमी बनी हुई है, जिससे पानी निकलने के बावजूद खेत इतने गीले हैं कि जुताई भी संभव नहीं हो पा रही है।

बारिश के पानी जमाव से किसान परेशान

कृषक मजदूर मिट्टी पलटने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बेमौसम वर्षा के बाद पानी की निकासी की कोई ठोस व्यवस्था न होने से हर वर्ष यह स्थिति बनती है। कई मौजा ऐसे हैं जहां लंबे समय तक पानी फंसा रहता है। यही कारण है कि इस बार गेहूं की बुवाई काफी पिछड़ गई है।

पिछले वर्ष दिसंबर माह तक पूरे प्रखंड में रबी की सभी फसलों की बुवाई 100 प्रतिशत पूरी हो गई थी, लेकिन इस बार गेहूं की बुवाई 80 प्रतिशत पर अटकी है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामाधार चौधरी ने किसानों को सलाह दी है कि जिन खेतों से पानी पूरी तरह निकल चुका है और वे जुताई योग्य हो चुके हैं, वहां बिना देर किए फसल लगा दें।

गेहूं बुवाई का सही समय 15 दिसंबर तक

उन्होंने बताया कि गेहूं की बुवाई के लिए 15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त माना जाता है, इसलिए किसान समय रहते तैयारी कर लें। किसी भी दिक्कत की स्थिति में वे कृषि समन्वयक या प्रखंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

किसानों का यह भी कहना है कि यदि खेतों में नमी बरकरार रहे तो कुछ फसलों, जैसे सरसों, का उत्पादन ज्यादा होता है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments