खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में होम गार्ड जवानों ने भाग लिया।
प्रभात फेरी सुबह निर्धारित मार्गों से गुजरी। जवानों ने समाज में सुरक्षा, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान जवानों ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक भी किया।
खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया।
खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया।
होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस पर रैली।
सेवा भाव के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान
इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद ने कहा कि होम गार्ड संगठन आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, सेवा भाव के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।

