Sunday, May 10, 2026
Home बिहार : बिहार में मानसून का दिखा असर, जमकर बरसे बदरा, 

बिहार : बिहार में मानसून का दिखा असर, जमकर बरसे बदरा, 

पटना. पूर्वी बिहार में मानसून के प्रवेश के साथ अब दक्षिण बिहार में भी मानसून की शुरुआत हो चुकी है. राजधानी पटना समेत आरा में शुक्रवार की सुबह छह बजे झमाझम बारिश हो रही है. इससे पहले रात से ही शुरू हुई तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशगवार बना दिया था. वहीं, वर्षा के पहले कई जगह आंधी का भी असर दिखाई पड़ा. लोगों के बीच वीडियो बनाकर इन तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया डालने की होड़ लग गई. हालांकि गुरुवार को पटना से आरा तक में सुबह 10 बजे के बाद से शाम तक आसमान में छाए काले बादल बिन बरसे ललचाते रह गए. पर, तापमान में आई गिरावट के साथ आर्द्रता बढ़कर 74 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर चुकी थी. तापमान लुढ़क कर 34 डिग्री के करीब पहुंचा इस बीच, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हल्की हवा भी सप्ताह भर से जारी भीषण गर्मी से तपते बदन को राहत दे रही थी. मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब यहां लगातार होने वाली बारिश के साथ बीते सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से लोगों को शीघ्र ही राहत मिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान का पारा भी लुढ़क कर 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा, जो बीते सप्ताह 45 डिग्री सेल्सियस के अधिक स्तर पर बरकरार रहा करता था. इधर, जारी सप्ताह में 30 से 60 फीसद बारिश होने की संभावना है.

बिहार के कई जिलों में मानसून की बारिश, पटना का मौसम हुआ सुहाना अभी रहेगा मौसम सुहाना मौसम विभाग का कहना है कि जिस दिन बारिश नहीं होगी, उस दिन भी आकाश में घने बादल छाए रहने के कारण मौसम खुशनुमा बना रहेगा. बहरहाल मंगलवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे. आठ किलोमीटर की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा के साथ वातावरण में आर्द्रता भी 74 फीसद बरकरार थी. देर रात तक 60 फीसद बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है. मौसम विज्ञानियों की माने तो सप्ताह के अंत में मंगलवार से लागातार भारी बारिश होने की संभावना है. इस बीच 40 से 60 फीसद तक बारिश हो सकती है.

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments