भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, प्रेम कुमार पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योगाभ्यास करेंगे. इसके अलावा दीघा घाट योग शिविर में मंत्री रेणु देवी, सांसद रविशंकर प्रसाद, मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया योग शिविर में शिरकत करेंगे. जबकि, प्रदेश कार्यालय शिविर में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और मंत्री दिलीप जायसवाल योगाभ्यास करेंगे. बेतिया के महाराजा स्टेडियम में सांसद संजय जायसवाल और मंत्री जनक राम योगाभ्यास करेंगे. सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे शिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्थाओं इत्यादि द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी भाजपा के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.