Monday, May 11, 2026
Home बिहार : ‘शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे’,...

बिहार : ‘शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे’, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर पटना में लगे पोस्टर

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी रचाई है। इस शादी को लेकर देशभर से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसके बाद हिंदू शिव भवानी सेना ने पटना में पोस्टर लगाकर विरोध जताया है। इसमें लिखा गया है- ‘शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे।’

बिहारी बाबू के नाम से फेमस शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ऐक्टर जहीर इकबाल से शादी रचाई है। इस पर बिहार की हिंदू शिव भवानी सेना ने विरोध जताया है। हिंदू शिव भवानी सेना ने पटना में पोस्टर लगाकर इसे लव जिहाद बताया है। साथ ही कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे। पटना में लगे पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फोटो है। इसमें लिखा है- ‘सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश। शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर करे पुर्नविचार नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें, इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान। सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिवभवानी सेना बिहार में घूसने नहीं देंगी।’ बता दें कि जहीर इकबाल और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा रविवार को परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। सोनाक्षी (37) और जहीर (35) ने अपने परिवारों की मौजूदगी में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी की। नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में शादी की खबर साझा की। युगल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘आज से सात साल पहले 23.06.2017 को हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके खूबसूरत रूप में देखा था और बस तय कर लिया था कि साथ रहेंगे। इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें पार की हैं और आज यह हम दोनों को इस क्षण तक ले आया है। हमारे दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद की बदौलत हम यहां तक आ पाए हैं। हम पति-पत्नी बन चुके हैं।’ नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी’ में सोनाक्षी की सह-कलाकार रहीं अदिति राव हैदरी अपने मंगेतर अभिनेता सिद्धार्थ के साथ समारोह में शामिल हुईं। सोनाक्षी-जहीर के वैवाहिक कार्यक्रम में हुमा कुरैशी ने भी शिरकत की।
RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments