Thursday, May 14, 2026
Home बिहार : गोवा में पति… बिहार में इश्क फरमा रही थी पत्नी,...

बिहार : गोवा में पति… बिहार में इश्क फरमा रही थी पत्नी, खाता खुलवाने के बहाने लवर संग फरार हुई 5 बच्चों की मां 

बिहार के बांका में एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। घटना की जानकारी पति ने पुलिस को लिखित आवेदन के रूप में दिया है। बताया जा रहा है कि महिला पांच बच्चों की मां है और उसे नाती पोते भी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बांका: बिहार के बांका जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाती-पोता खेलाने की उम्र में एक महिल में प्रेमी संग फरार हो गई। मामला पंजवारा थाना क्षेत्र के नीमा गांव का है। बताया जा है कि शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने रविवार देर शाम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

पांच बच्चों की मां है महिला महिला की पहचान चंदा देवी के रूप में हुई है। वह 5 बच्चों की मां है और उसके कई नाती-पोते भी हैं। पति प्रमोद मांझी गोवा में मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि 29 जून को चंदा देवी अपनी बेटी को लेकर बैंक में खाता खुलवाने गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। पति को प्रेमी पर शक पति को जब पत्नी के लापता होने की जानकारी मिली तो वह गोवा से वापस घर लौट आया। आसपास के लोगों और परिजनों ने बताया कि चंदा देवी दिन-रात फोन पर किसी से बात करती रहती थी। कुछ दिन पहले उसने नया मोबाइल भी खरीदा था। पति को शक है कि उसकी पत्नी को बौंसी थाना क्षेत्र के झपनियां गांव निवासी बबलू मांझी नाम का शख्स भगाकर ले गया है। पुलिस ने शुरू की जांच मामला प्रकाश में आने के बाद हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है। ग्रामीण कई तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं पंजवारा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के गायब होने की जानकारी मिली है। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments