Sunday, May 10, 2026
Home प्रादेशिक आईआईटी एडवांस में ओमेगा के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम।

आईआईटी एडवांस में ओमेगा के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम।

दरभंगा: सफलता की गारंटी का पहचान बनते जा रहे शहर के मिर्जापुर स्थित ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने नीट 2024 में जबरदस्त सफलता के बाद अब आईआईटी एडवांस 2024 में भी अपना जलवा बिखेरा है। रविवार को आये परीक्षा परिणाम में बच्चों ने अपनी मेहनत और संस्थान के उचित मार्गदर्शन से ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर अपने सपनों को हकीकत कर दिखाया है। संस्थान के आठ से अधिक बच्चों ने आईआईटी में अपना नामांकन सुनिश्चित किया है।

संस्थान की छात्रा संस्कृति मिश्रा ने अपनी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 146 प्राप्त कर राज्यभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के अपूर्वा ने अपनी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 4132 तथा प्रियांशु ने अपनी श्रेणी में 4335 रैंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। वहीं पूजा, प्रतीक, एहसान अली व रूपेश सहित कई अन्य बच्चों का भी परिणाम जबरदस्त रहा है।

बताते चलें कि संस्थान ने अपनी स्थापना से अभी तक 160 से अधिक बच्चों का देश के विभिन्न आईआईटी में एवं 326 से अधिक बच्चों का देश के विभिन्न एनआईटी में चयन करवा चुका है।

संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आईआईटी के रिजल्ट में ओमेगा स्टडी सेंटर ने पूरे राज्य में श्रेष्ठता सिद्ध किया है जो सम्पूर्ण मिथिला के लिए गौरव की बात है।

संस्थान के चेयरमैन ने बताया कि इस बड़ी सफलता के पीछे संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे की अथक मेहनत एवं संस्थान के सभी शिक्षकगण का पूर्णत: समर्पित एवं संकल्पित योगदान है।

संस्थान के एमडी सुमित चौबे ने बताया कि आईआईटी में इस तरह का रिजल्ट देना किसी भी संस्थान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

उन्होंने कहा कि अब शहर के साथ-साथ गांव के बच्चे भी आईआईटी जा सकते हैं यह संस्थान के बच्चों ने साबित कर दिखाया है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments