Sunday, May 10, 2026
Home मुजफ्फरपुर: पति से झगड़े के बाद महिला ने दो बच्चों को जहर...

मुजफ्फरपुर: पति से झगड़े के बाद महिला ने दो बच्चों को जहर देकर खुद को भी कर लिया समाप्त।

मुजफ्फरपुर: पति पत्नी के बीच कहासुनी और झगड़े का कितना खतरनाक अंजाम हो सकता है, इसका एक बड़ा उदाहरण मुजफ्फरपुर जिले में देखने को मिला है। पति से लड़ाई के बाद एक महिला ने पहले दो बच्चों को जहर दिया, फिर खुद भी खा लिया। घटना में 5 साल की बेटी और मां की मौत हो गई है। वहीं 6 साल के बेटे के हालत गंभीर है।

घटना रविवार की रात करीब 11 बजे कुढ़नी प्रखंड के तुर्की थाना के तारसन की है। जहां रिंजू देवी (29) की अपने पति मंजीत महतो से फोन पर बहस हुई। फिर दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। इस वाकये से नाराज रिंजू देवी ने बेटी प्रियांशु कुमारी (5) और बेटे किशन कुमार (6) को पहले जहर खिलाया फिर खुद खा लिया। रिंजू देवी और प्रियांशू की माैत हाे गई, जबकि किशन कुमार का एसकेएमसीएच के पीआईसीयू में इलाज चल रहा है।

गनीमत की बात ये रही कि उसने एक साल की बेटी को जहर नहीं खिलाया। पति मुंबई में काम करता है। दोनों ने लव मैरिज की थी। किसी बात को लेकर फोन पर ही दोनों में झगड़ा हुआ था।

बड़ी बहन को फोन किया था

रिंजू ने पति से हुए झगड़े की बात अपनी बड़ी बहन चुनचुन देवी को बताई थी। उसने रात में कॉल कर सारी बात बताई। रात ज्यादा होने के बाद उसकी बड़ी बहन ने अभी सो जाने और सुबह कॉल करने की बात कही, लेकिन गाली-गलौज से आहत रिंजू ने पहले प्रियांशु और किशन काे कीटनाशक पदार्थ थाइमेट खिलाया और फिर खुद भी खा लिया।

10 साल पहले दोनों ने घर से भाग कर रचाई थी शादी

रिंजू के भाई रंजन मांझी ने बताया कि दोनों ने 10 साल पहले घर से भाग कर शादी की थी। दोनों का घर एक-दूसरे के घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर था। अपनी मर्जी से शादी करने के बाद दोनों पति-पत्नी तारसन गांव स्थित नहर के तटबंध पर झोपड़ी का घर बनाकर जीवन यापन कर रहे थे।

गरीबी के बावजूद दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। मंजीत मुंबई में मजदूरी करता है। शादी के बाद ऐसी शिकायत नहीं मिलती थी। सोमवार की सुबह बगल के लोगों ने मेरी मां को सूचना दी।

ससूर ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया

प्रियांशु व किशन के रोने की आवाज पर बहू की कमरे में पहुंचे ससूर भरोसी महतो को देख कर उसका पोता कहने लगा। कमरे से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद भरोसी महतो ने उप मुखिया और लोगों की सहायता से तीनों काे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। रिंजू की मां जलसिया देवी ने उसके पति पर एसकेएमसीएच थाने में बयान दर्ज कराया है। एसकेएमसीएच थानेदार डॉ. ललन पासवान ने बताया कि बयान की कॉपी तुर्की थाने को भेजी जाएगी।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments