Sunday, May 10, 2026
Home बेगूसराय : ‘मुझे भी मुसलमानों ने वोट नहीं दिया’, देवेश चंद्र ठाकुर...

बेगूसराय : ‘मुझे भी मुसलमानों ने वोट नहीं दिया’, देवेश चंद्र ठाकुर को मिला गिरिराज सिंह का साथ  

जब से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने यादव और मुसलमानों का काम नहीं करने को लेकर बयान दिया है, तब से पटना से लेकर दिल्ली तक की सियासत गरमायी हुई है. इंडिया गठबंधन इसको लेकर हमलावर है, जबकि एनडीए सफाई देने में जुटा है लेकिन बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इस बयान को सही ठहराया है. उन्होंने कहा कि विकास के कार्य करने के बावजूद वोट नहीं मिलने से सांसद का दिल टूटा है. मुझे भी मुसलमानों ने बेगूसराय में वोट नहीं दिया है.

देवेश चंद्र ठाकर के समर्थन में गिरिराज सिंह । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देवेश चंद्र ठाकुर के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी सांसद ने अपने मन की पीड़ा को बयां किया है. देवेश चंद्र ठाकुर लगातार विधान पार्षद रहे हैं. समाज के सभी वर्गों के लिए वह काम करते रहे हैं. अगर ऐसे आदमी को समाज के सभी वर्ग का वोट नहीं मिलेगा तो निश्चित तौर पर उनके मन में दुख होगा और वह इस तरह की बात करेंगे.

‘मुझे भी मुसलमानों का वोट नहीं मिला’:बुधवार को गिरिराज सिंह दिल्ली रवाना होने के दौरान मीडिया से बात की. गिरिराज सिंह ने भी अपनी पीड़ा को बतायी है. गिरिराज सिंह ने कहा कि मुसलमान ने हमें भी वोट नहीं दिया है. जबकि जितनी भी योजनाएं हैं उसमें पूरी तरह से सभी को लाभ मिलता है. किसी समाज या जाति को नहीं देखा जाता है. बावजूद इसके अगर कुछ लोग साजिश के तहत ऐसा कर रहे हैं तो वह ठीक नहीं है।

“उन्होंने जो भी कहा वे अपने दिल की भावना को कहा है. उनकी पीड़ा कह रही है. क्योंकि वे कितने सालों से एमएलसी थे. वे सभी धर्मों के लिए काम करते थे. वोट नहीं मिलने से उनका दिल टूट गया. ये मैं भी देखता हूं कि मुझे भी मुसल्मान ने वोट नहीं किया. सरकार एक रूप से सभी के लिए काम करती है लेकिन मुसलमानों तय कर लिया कि हम वोट नहीं देंगे तो यह एक सोची समझी रणनीति है जो सनातन को कमजोर करने का प्रयास है.”
‘सनातन को कमजोर करने की साजिश’: गिरिराज सिंह इतना तक ही नहीं रूके. उन्होंने यह भी कहा कि कहीं ना कहीं सनातन को कमजोर करने की साजिश की जा रही है. गजवा ए हिंद को स्थापित करने की कोशिश देश में की जा रही है. यही कारण है कि मुसलमान सनातन के मानने वाले को या सनातन के मजबूत करने वाले को वोट नहीं करते हैं.

सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि वे मुसलमानों के लिए काम नहीं करेंगे. दरअसल देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय से सभी वर्गों के लिए काम किया लेकिन मुसलमानों ने उन्हें वोट नहीं दिया. उन्होंने कहा कि “अगर कोई मुसलमान आते हैं तो उन्हें चाय पानी पिलाउंगा, मिठाई खिलाउंगा लेकिन उनके लिए काम नहीं करूंगा.”

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments