Sunday, May 10, 2026
Home अपराध पुलिस के जवानों ने ही दिया लूट की घटना को अंजाम, तीन...

पुलिस के जवानों ने ही दिया लूट की घटना को अंजाम, तीन आरोपी पुलिसकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।

न्यूज डेस्क: बिहार के गया जिले में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली कटघरे में है. दरअसल बीते दिन एक व्यक्ति से पुलिस के वेष में रहे लोगों ने 10 लाख 40 हजार छीन लिए थे. इस मामले का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी. इस क्रम में सत्यापित हुआ, कि पुलिस वेष में रहे तीनों पुलिसकर्मी ही हैं. इसके बाद तीनों की गिरफ्तारी कर ली गई है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एक एसटीएफ का जवान भी है.

दरअसल, बीती 19 जून को गया के सिविल लाइन थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी बोधगया थाना के सूर्यपुरा गांव के रहने वाले रवि कुमार ने दर्ज कराई थी. आरोप था, कि पुलिस वर्दी में रहे कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर 10 लाख 40 हजार रुपए छीन लिए.

रवि कुमार ने पूरी कहानी बताते हुए कहा था, कि बीते दिन उसे एक व्यक्ति ने फोन से संपर्क किया था. बोला था, कि पैसा दीजिए प्रॉफिट कमाकर 7 दिनों के अंदर दे देंगे. इसे लेकर 50 हजार दिए थे. 7 दिन में मुझे 70 हजार रुपए उक्त व्यक्ति ने दिए. इसके बाद फिर बुलाया. पैसे बढ़ाने के लालच में वह फिर गांधी मैदान पहुंचा. इस क्रम में कुछ लोग आकर पकड़ लिए, जो कि पुलिस की वर्दी में थे और सारे पैसे छीन लिए. इस मामले का केस दर्ज कर सिविल लाइन थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई थी. वहीं, मामले के संज्ञान में आते ही गया एसएसपी आशीष भारती ने इसे गंभीरता से लिया था और विशेष टीम का गठन किया था.

Advertisement

इस तरह का मामला सामने आने के बाद गया एसएससी आशीष भारती ने विशेष टीम का गठन किया था. एएसपी टाउन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी. पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस की विशेष टीम में जांच शुरू की तो हैरान रह गई. इस घटना के पीछे तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एसटीएफ का जवान उज्ज्वल कुमार, ईवीएम सुरक्षा में तैनात विक्रम कुमार और मुफस्सिल थाना अंतर्गत ईआरबी वाहन में तैनात संजीव कुमार है. इनके पास से 29 हजार 400 सौ रुपए की बरामदगी की गई है.

इस मामले में अभी कुछ और लोग फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रवि कुमार सूर्यपुरा बोधगया थाना क्षेत्र निवासी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें 10 लाख 40 हजार रुपए छीने जाने का आरोप लगाया था.

गया के एसएसपी आशीष भारती ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत गांधी मैदान में एक व्यक्ति से रुपए छीन लिए गए थे. घटना करने वाले पुलिस के वेष में थे. इस मामले को गंभीरता से लिया गया था. मामले की जांच की गई तो तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई है. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एसटीएफ जवान उज्ज्वल कुमार, ईवीएम की सुरक्षा में तैनात विक्रम कुमार और मुफस्सिल थाना के ईआरबी वाहन में तैनात पुलिसकर्मी संजीव कुमार शामिल है. इस घटना में जो अन्य कुछ लोग फरार चल रहे हैं, उनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी.

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments