Sunday, May 10, 2026
Home सिवान : अररिया के बाद अब सिवान में गिरा पुल, कोई हताहत...

सिवान : अररिया के बाद अब सिवान में गिरा पुल, कोई हताहत नहीं

पुल गिरने से अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी बना हुआ है. आक्रोशित लोगों ने मांग की है की पुल गिरने की जांच की जाए और जल्द से जल्द दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए.

क्या हो रहा है बिहार में? अररिया के बाद अब सिवान में गिरा पुल, कोई हताहत नहींहाल ही में बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले ही 12 करोड़ का पुल गिरा गया था. सिवान: बिहार के सीवान में गंडक नहर पर बना हुआ एक पुल अचानक गिर गया. पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. पिलर धंसते ही कुछ ही मिनट में पुल धड़ाम से गिर गया. इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुल ध्वस्त होने का लाइव वीडियो भी सामने आया है. घटना दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है. बताया जा रहा है कि पुल काफी पुराना था और बीते वर्ष नहर का निर्माण कराया गया था, लेकिन नहर बनाने में लापरवाही बरती गई. जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर से मिट्टी का कटाव होने लगा. पुल का पिलर धंसने लगा. पुल ध्वस्त होने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. गंडक नहर पर बना यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था. इस पुल के सहारे हजारों लोग इस पार से उस पार जाते थे. लेकिन अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए भी काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी बना हुआ है. आक्रोशित लोगों ने मांग की है की पुल गिरने की जांच की जाए और जल्द से जल्द दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए. अरिया में भी गिरा था पुल बिहार के अररिया जिले में हाल ही में बकरा नदी पर बना पुल धंस गया था. 12 करोड़ से निर्मित इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था. पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया. यह पुल सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ने वाला था. बताया जाता है कि स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने पुल निर्माण के लिए काफी प्रयास किए थे. पुल गिरने की सूचना पर वह भी घटनास्थल पहुंच गए. उन्होंने आईएएनएस को बताया था कि यह पुल पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. यह पुल दो प्रखंडों को सीधे जोड़ने का माध्यम बनता, लेकिन उद्घाटन के पहले ही नदी में समा गया. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल बनाया गया था. जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था. एप्रोच रोड भी अभी नहीं बना था.
RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments