अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगंज वार्ड संख्या-8 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका रामगंज निवासी सुनील साह की 20 साल की पत्नी दुलारी देवी बताई जा रही है। घटना की सूचना मृत विवाहिता के मायके वालों व स्थानीय लोगों ने जोगबनी थाना पुलिस को दी।
वहीं, मृत विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर जोगबनी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के 4 से 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप
इसमें उन्होंने 38 हजार रुपए दिए, बाकी बचे 17 हजार रुपए नहीं दे पाए। इसके लिए दुलारी देवी को उनके ससुराल पक्ष के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही मारपीट की जाती थी। इसके बाद दुलारी के पिता व भाई ने दिल्ली से कमा कर बाकी पैसे देने की बात कही थी।
लेकिन, इस दौरान रविवार की देर रात दुलारी के साथ उनके ससुराल वालों ने मारपीट कर गला दबा कर हत्या कर दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दुलारी के पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और दुलारी अपने ससुराल में अकेले रहती थी। इसे रविवार की देर रात भैसूर, सास और ससुर ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दिया हैं ।

