Monday, May 11, 2026
Home छपरा : छपरा में स्टेशन मास्टर की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी...

छपरा : छपरा में स्टेशन मास्टर की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा

छपरा में स्टेशन मैनेजर संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। संजय छपरा स्टेशन से अपने ड्यूटी स्थल छपरा-सीवान रूट के चैनवा स्टेशन के लिए बाइक से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार उनकी ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक थी। रात में 11 बजे बाइक से जाने के दौरान दाउदपुर और एकमा के बीच विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घायल को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक स्टेशन मैनेजर संजय कुमार मूल रूप से नालंदा जिला का निवासी था। पिछले कई सालों से छपरा में स्टेशन मैनेजर के पद पर पदस्थापित था।

वहीं एक महीने से चैनवा में उनकी तैनाती की गई थी। इसके साथ ही वह पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन मास्टर यूनियन के प्रवक्ता भी थे। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही रेल कर्मियों में भी दुख का माहौल है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव नालंदा भेजा जाएगा।
RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments