Monday, May 11, 2026
Home अररिया : संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत:अररिया के रामगंज में ससुराल...

अररिया : संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत:अररिया के रामगंज में ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप, सभी आरोपी फरार

अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगंज वार्ड संख्या-8 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका रामगंज निवासी सुनील साह की 20 साल की पत्नी दुलारी देवी बताई जा रही है। घटना की सूचना मृत विवाहिता के मायके वालों व स्थानीय लोगों ने जोगबनी थाना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जोगबनी थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है, जहां शव का पोस्टमार्टम करा के मृतका के मायके वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर मामला दर्ज

वहीं, मृत विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर जोगबनी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के 4 से 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, घटना को लेकर जानकारी देते हुए मृत विवाहित दुलारी देवी की बहन किरण देवी और जीजा प्रमोद साह ने बताया कि 2 साल पहले उनकी साली की शादी जोगबनी थाना क्षेत्र के रामगंज वार्ड संख्या-8 निवासी सुखानु साह के बेटे सुनील साह से हुई थी, शादी के समय दुलारी के पिता ने अपने दामाद को उपहार स्वरूप 55 हजार रुपए नगद देने की बात कही थी।

ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप

इसमें उन्होंने 38 हजार रुपए दिए, बाकी बचे 17 हजार रुपए नहीं दे पाए। इसके लिए दुलारी देवी को उनके ससुराल पक्ष के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही मारपीट की जाती थी। इसके बाद दुलारी के पिता व भाई ने दिल्ली से कमा कर बाकी पैसे देने की बात कही थी।

लेकिन, इस दौरान रविवार की देर रात दुलारी के साथ उनके ससुराल वालों ने मारपीट कर गला दबा कर हत्या कर दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दुलारी के पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और दुलारी अपने ससुराल में अकेले रहती थी। इसे रविवार की देर रात भैसूर, सास और ससुर ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दिया हैं ।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments