Thursday, May 14, 2026
Home छपरा : बाइक की टक्कर से सड़क दुर्घटना में महिला की मौत:छपरा...

छपरा : बाइक की टक्कर से सड़क दुर्घटना में महिला की मौत:छपरा के रसूलपुर बाजार सीवान से पहुंची थी मृतका; 3 लोग घायल

तेज गति से टक्कर मारने वाला युवक भी गिरकर घायल हो गया है। इन्हें उपचार के लिए एकमा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टक्कर मारने वाले अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक बाइक पर सवार तीन में से एक युवक को गंभीर चोट लगी है।
रिश्तेदार से मिलने रसूलपुर आई थी महिला

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के बेटा ने बताया कि मृतका मीना देवी अपने एक रिश्तेदार से मिलने और बाजार करने के लिए रसूलपुर गई हुई थी। रसूलपुर से बाजार करने वापस गाड़ी पकड़ने के लिए आ रही थी, तभी मछली हट्टा के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में भर्ती कराया गया। यहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां लाने के क्रम में रास्ते में इनकी मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से इनकी मौत हुई है।

रसलपुर बाजार में बाइक दुर्घटना में हुई मौत

दुर्घटना के संबंध में रसूलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के रसलपुर बाजार में बाइक दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। महिला पड़ोसी जिला सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। यह किसी काम को लेकर रसूलपुर आई हुई थी।

फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में टक्कर मारने वाले युवक भी घायल हुए है। इसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments