Thursday, May 14, 2026
Home बिहार : नीट मामले के बीच बिहार में अपराधिक घटना को लेकर...

बिहार : नीट मामले के बीच बिहार में अपराधिक घटना को लेकर सियासत तेज,तेजस्वी सिधे पीएम को घेरे।

बिहार में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में मधेपुरा में बेलगाम अपराधियों ने ईंट और पत्थरों से सिर और चेहरे को कूच-कूच कर एक युवक की निर्मम हत्या की। अररिया में 55 साल के एक व्यक्ति की हत्या कर अपराधियों ने शव फेंक दिया। इन दुर्दांत को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। बिहार में बीते कुछ दिनों में अपराध की घटनाओं में वृद्धि आई है। आए दिन कहीं न कहीं से कोई आपराधिक घटना सामने आ रही है।

बढ़ते अपराध के बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर लिया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि प्रधानमंत्री जी आपके पावन मुखारविंद से बिहार में दिन दोगुनी रात चौगुना अपराध में बढोतरी हुई है ।

नेता प्रतिपक्ष ने पोस्ट में हाल के दिनों में अलग अलग हुई कई वारदातों का हवाला भी दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वैसे भी सभी न्यायप्रिय और विवेकशील बिहारी कहते हैं कि आपको चुनाव के वक्त ही जंगलराज के जंगली सपने आते है। आपकी जानकारी और संज्ञान के लिए 2-3 दिन की आपराधिक घटनाओं की दर्दनाक अल्प सूची सांझा कर रहा हूं।
इन घटनाओं का तेजस्वी ने किया जिक्र

तेजस्वी ने पोस्ट में 33 आपराधिक घटनाओं का ब्यौरा दिया है। उन्होंने लिखा शेखपुरा में डबल इंजन सरकार में डबल पावर से लैस अपराधियों ने आठ साल की बच्ची की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की। कैमूर में अपराधियों ने युवक की हत्या की। अपराधियों ने तांडव मचा सिविल कोर्ट के स्टाफ की गोली मारकर हत्या की।

तेजस्वी ने आगे लिखा कि मधेपुरा में बेलगाम अपराधियों ने ईंट और पत्थरों से सिर और चेहरे को कूच-कूच कर एक युवक की निर्मम हत्या की। अररिया में 55 साल के एक व्यक्ति की हत्या कर अपराधियों ने शव फेंका। बेतिया में अपराधियों ने पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला किया।

स्कूल में घुसकर हेडमास्टर को गोली मरने की बात को भी किया उजागर

उन्होंने लिखा कि सीतामढ़ी में सत्ता संरक्षित लुटेरों ने सीएसपी संचालक से सरेआम आठ लाख रुपए लूटे। पुलिस मुकदर्शक। एनडीए के स्थानीय सांसद जातीय बदला लेने में व्यस्तऔर मस्त। तेजस्वी यहीं नहों रुके, उन्होंने आगे लिखा कि नालंदा में भगवा गमछाधारी ने स्कूल में घुसकर हेडमास्टर को गोली मारी।

इतनी ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा कि सिवान में एडीजे के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की गई। नवादा में तीन महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत। समस्तीपुर में सरकारी अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हुए। मोतिहारी जिला अंतर्गत थाने के हाजत में युवक की संदेहास्पद मौत।

इसके अलावा, तेजस्वी ने यह भी बताया कि छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने चलाई गोली, गोलीबारी में एक की मौत। भोजपुर में गोलियां चली, एक की मौत। नालंदा में सरकारी अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या की। कुल मिलाकर नेता प्रतिपक्ष ने कुल 33 घटनाओं का जिक्र किया है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments