Thursday, May 14, 2026
Home समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने लूट के 2 आरोपी को किया गिरफ्तार:फाइनेंस...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने लूट के 2 आरोपी को किया गिरफ्तार:फाइनेंस कंपनी कर्मी से की थी ढाई लाख की लूट, पिस्टल के साथ 30 हजार नकद बरामद

लूट मामले में गिरफ्तार बदमाश सम्मेलन के दौरान एएसपी संजय पांडे सदर डीएसपी 2 विजय महतो व ट्रेनिंग डीएसपी नीतीश के साथ

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास पिछले 10 जून को फाइनेंस कंपनी कर्मी से हुए ढाई लाख रुपए लूटकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने कल्याणपुर और चकमहेसी थाना क्षेत्र से 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देसी पिस्तौल, 5 गोली और लूट में प्रयुक्त बाइक के साथ लूटी गई राशि में से 30 हजार रुपए बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के वीरेंद्र कुमार और चकमहेसी थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के मनोज दास के रूप में की गई है। अब दोनों को जेल भेजा जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि पिछले 10 जून को फाइनेंस कंपनी के कर्मी राहुल कुमार तगादा कर वापस बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रामपुरा मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था। लूट की घटना के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि लूट की इस वारदात के बाद सदर डीएसपी 2 विजय महतो के नेतृत्व में कल्याणपुर और चकमहेसी थाने की पुलिस को शामिल कर छापेमारी अभियान की शुरुआत की गई। वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस मामले में अकबरपुर निवासी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वीरेंद्र ने पुलिस के समक्ष कबूल किया कि उसने अपराध कर्मी मनोज दास के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटी गई राशि से वह मौज मस्ती कर रहा था। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर लूटी गई राशि में से 30 हजार रुपए के साथ ही घटना के दौरान प्रयुक्त की गई देसी पिस्टल, पांच गोली और बाइक बरामद की गई है। अब दोनों बदमाश को जेल भेजा जा रहा है।

छापेमारी दल में हुए शामिल एसपी संजय पांडे ने बताया कि इस छापेमारी में ट्रेनी डीएसपी और कल्याणपुर थाना अध्यक्ष नीतीश चन्द्र धारिया के अलावा अलावा इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव, अजीत कुमार, प्रभारी, डीआईयू, दिव्य ज्योति कुमारी, थानाध्यक्ष, चकमेहसी आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments