Thursday, May 14, 2026
Home सिवान : सिवान में हत्याओं का सिलसिला जारी, सुबह सुबह सैर पर...

सिवान : सिवान में हत्याओं का सिलसिला जारी, सुबह सुबह सैर पर निकले युवक को मारी गोली, कई दिनों से मिल रही थी जान से मारने की धमकी

सीवान के महाराजगंज में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है। युवक का शव सड़क किनारे से मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया है। आक्रोशित लोग अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं आपसी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि, युवक टहलने गया हुआ था इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के अकील टोला बघौत बाबा के स्थान की है। मृतक की पहचान हरकेशपुर गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार अपने घर से टहलने के लिए निकला था तभी पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने शव सड़क किनारे पड़ा हुआ देख परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजनों में मातम पसर गया। हत्या को लेकर आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और सड़क पर अगजनी कर प्रदर्शन किया।आक्रोशित लोग अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार पेशे से प्लंबर था। बीते कई दिनों से उसे जान से मार देने की धमकी मिल रही थी। इस मामले में सुनील ने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की और इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई।जिसको लेकर परिजनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments