Thursday, May 14, 2026
Home बिहार: एकबार फिर पत्रकार पर अपराधियों का कहर, चाकुओं से गोदकर कर...

बिहार: एकबार फिर पत्रकार पर अपराधियों का कहर, चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या।

मुजफ्फरपुर: बिहार में अपराधियों ने एकबार फिर पत्रकार को निशाना बनाया है. मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी है. घटना मंगलवार रात की है. घर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने पत्रकार पर चाकू से दर्जनों वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पूरा मामला मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान पत्रकार शिवशंकर झा के रूप में की गई है. अस्पताल में शिवशंकर झा की मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने घर वालों को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही घर वाले अस्पताल पहुंचे. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि शिवशंकर झा की हत्या के पीछे की क्या वजह है.

शिवशंकर झा मनियारी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे. वह अपने घर मारीपुर स्थित आवास की ओर लौट रहे थे. अचानक अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक को घेर लिया और उन पर चाकुओं से दर्जनों वार कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शिवशंकर झा को एसकेएमसीएच पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया.

घटना के संबंध में मनियारी थाने के एसआई जयशंकर राम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली कि एक व्यक्ति पर चाकुओं से हमला किया गया है और घायल कर दिया गया है. इसके बाद वो लोग पहुंचे और उस व्यक्ति को अस्पताल लेकर आए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पत्रकार शिवशंकर झा के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments