Thursday, May 14, 2026
Home अररिया : पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी भवेश यादव की हत्या

अररिया : पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी भवेश यादव की हत्या

अररिया : अररिया के रानीगंज में पिछले साल हुए जर्नलिस्ट विमल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी भवेश यादव की बुधवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रानीगंज के बेलसरा में बदमाशों ने भवेश यादव पर अलग-अलग हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की। जबकि हुए फायरिंग में उनका सहयोगी बाइक चालक रजनीश बुरी तरह जख्मी हो गया।उनके पीठ पर गोली लगी है। जिसे नाजुक हालत में समुचित इलाज के लिए पटना ले जाया गया है। आपको बता दें कि भवेश यादव शादी समारोह में भोज खाकर रात में 11 बजे अपने एक सहयोगी रजनीश के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में बदमाशों ने बेलसरा के वार्ड संख्या-7 में सड़क को जामकर उसका घेराव करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। भवेश को सर, कमर और सीने में चार गोली लगने की बात कही जा रही है। पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में हाल में ही वह जमानत पर जेल से बाहर निकला था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस  गांव में कैंप कर रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
वहीं अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि आपसी गैंगवार में घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के ऊपर कई मामले दर्ज है। जिसमें एक वर्ष पूर्व पत्रकार विमल यादव हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है जो जेल में बंद था। अभी कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा हुआ है। एसपी ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है जो भी आरोपी है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments