मृतक मनीष कुमार उत्तर डेहटी पंचायत के बालूगंज निवासी संतोष कुमार साह का पुत्र है,जो संदिग्ध अवस्था में विद्यालय में पड़ा था. मृतक के पिता ने कुछ भी बताने आवेदन देने एवं पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. उनके समझने बुझाने के बाद शव को देने से इनकार करते हुए दाह संस्कार कर दिया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा परिजन को आवेदन देने के लिए काफी समझाया बुझाया गया लेकिन परिजन ने आवेदन देने से इंकार कर दिया. फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

