समय सारणी के अनुसार शुक्रवार को टाटानगर से यह ट्रेन शाम 6:50 बजे खुलकर चांडिल, मूरी, कोटशिला, राजबेरा, धनबाद, प्रधानखंता होते हुए रात ढाई बजे मधुपुर व सुबह 3:09 बजे जसीडीह पर रुकेगी, उसक बाद किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी व मधुबनी होते हुए शनिवार को सुबह 11:25 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी. शनिवार को जयनगर स्टेशन से शाम 7:30 बजे यह ट्रेन खुलकर मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल होते हुए सुबह 3:02 बजे जसीडीह व 3:30 बजे मधुपुर स्टेशन पर रुकेगी, उसके बाद प्रधानखंता, धनबाद, राजबेरा, कोटशिला, मूरी व चांडिल होते हुए रविवार को सुबह 11:30 बजे टाटानगर स्टेशन पर पहुंचेगी. इन सभी स्टेशनों पर टाटा-जयनगर ट्रेन का ठहराव होगा. श्रावणी मेला के आसपास इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है. मधुपुर का नाम नहीं था, एक घंटे में सांसद ने बदलवायी अधिसूचना
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि टाटा के लिए देवघर व मधुपुर के यात्रियों को एक और नयी ट्रेन मिल गयी है. जसीडीह व मधुपुर स्टेशन में इस ट्रेन का ठहराव होगा. मिथिलांचल व कोल्हान के यात्री आसानी से बैद्यनाथधाम आकर पूजा-अर्चना कर पायेंगे. धनबाद जाने वाले देवघर के यात्रियों को भी सुविधा हो जायेगी. श्रावणी मेला के आसपास इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा. मेरे आग्रह पर हर मांग को पूरी करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति विशेष आभार है.

