Thursday, May 14, 2026
Home बिहार : बिहार के इन 13 जिलों में होगी जोरदार बारिश, वज्रपात...

बिहार : बिहार के इन 13 जिलों में होगी जोरदार बारिश, वज्रपात से हादसे की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी…

बिहार के 13 जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क किया है. अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में मानसून अगले दो हफ्ते कुछ कमजोर रह सकता है. हालांकि राज्य में सामान्य के आसपास बारिश होते रहने की संभावना है. आगामी 24 घंटे बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अलावा राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में बादलों की गर्जना के साथ जबरदस्त ठनका गिरने की आशंका है. इन जिलों में होगी जोरदार बारिश…

आइएमडी पटना के मुताबिक बक्सर, कैमूर, गोपालगंज,सिवान, सारण, किशनगंज, अररिया,भोजपुर, मधुबनी , मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया,कटिहार में कुछ एक स्थानों पर भारी और एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने के आसार हैं. आइएमडी ने इन सब मौसमी दशाओं के मद्देनजर औरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.
बिहार में बारिश की स्थिति…

अभी बिहार के मुजफ्फरपुर से मानसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है. साथ ही बिहार में सायक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति भी बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में राज्य के लगभग 13 जिलों मसलन सीतामढ़ी, औरंगाबाद,पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गया, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, रोहतास,भोजपुर,पटना,मधुबनी, लखीसराय, भागलपुर और मुंगेर के कुल 31 जगहों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गयी है. आइएमडी के मुताबिक बिहार में अभी तक 280 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. यह बारिश राज्य की सामान्य बारिश के बेहद करीब है.

मुजफ्फरपुर व आसपास का मौसम
मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों के लिए भी मौसम विभाग की ओर से 17 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी हुआ है. इसके तहत अगले 24 घंटे तक मानसून की सक्रियता बरकरार रहेगी. यही वजह है कि मुजफ्फरपुर के साथ ही पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के जिलों में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है. बाकी के जिलों में भी इस अवधि में एक-दो जगहों पर अच्छी बारिश क आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई के बाद वर्षा की संभावना कुछ कम होगी. ज्यादातर स्थानों पर मौसम के सूखा रहने का अनुमान है. स्थानीय स्तर पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments