Thursday, May 14, 2026
Home बिहार: दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस...

बिहार: दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली लाश; हत्या का आशंका

जमुई में पिछले दो दिनों से घर से लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने युवक का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला है। युवक की हत्या कर शव को दफनाने की आशंका जताई जा रही है। घटना झाझा थाना क्षेत्र के बलियो श्मशान घाट की है। मृतक की पहचान सोहजना मोहल्ला के रहने वाले लोचन यादव का बेटे मिथुन कुमार के रूप में हुई है। झाझा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मिथुन की हत्या कर शव को श्मशान घाट में बालू में दफना दिया है। सूचना के बाद झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह और पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ श्मशान घाट पहुंचे और बताए गए स्थल से लगभग 5 फिट गहरे बालू के गड्डे को खोदकर शव को बाहर निकाला। इधर, घटनास्थल पर शव को बाहर निकालने से पहले मृतक के घर पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ भी किया।परिजनों के बताए गए जगह के बाद पुलिस ने पहले श्मशान घाट पर शव की खोजबीन की लेकिन पुलिस को कुछ नही मिला, तभी पुलिस ने सन्देह के आधार पर एक जगह बालू को हटाना शुरू किया, जहां पुलिस को शव मिला। झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मृतक मिथुन नशेड़ी था। वह आए दिन घर के सदस्यों से मारपीट करता था। दो दिन पूर्व भी घर के सदस्यों के साथ मारपीट किया था। मृतक के नसेड़ी होने के कारण पत्नी 5 साल पूर्व ही घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार हैंl पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments