पिंडारूछ निवासी सुबोध कुमार मिश्रा की सुपुत्री स्वाक्षी कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पहली बार में सीए बनकर कमाल कर दिया है . बताते चलें कि स्वाक्षी के पिता घरेलू गैस सप्लाई करने का काम करते हैं. वहीं मां आंगनवाड़ी में सेविका के पद पर कार्यरत हैं. स्वाक्षी ने अपने गांव से ही 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की है. स्वाक्षी का परिवार निम्न वर्गीय परिवार से आता है. लेकिन इसके बावजूद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ और ना उनके परिवार वालों ने उनका हौसला कम होने दिया.
2019 से सीए की तैयारी कर रहीं स्वाक्षी ने जब 11 जुलाई को फाइनल रिजल्ट के बारे में सुना, तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं था. दरअसल यह उनकी पहली प्रयास थी और उसमें ही उन्हें सफलता मिल गई. वहीं दूसरी तरफ मनिगाछी प्रखंड क्षेत्र मऊबेहट निवासी धर्मनाथ ठाकुर और श्यामा कुमारी के पुत्र अभिनव ठाकुर ने सीए की फाइनल परीक्षा में सफलता लाकर नाम रोशन किया है. अभिनव ने दरभंगा के जैसस एंड मैरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई में अच्छे अंक लाकर सीए की तैयारी शुरू कर दी थी. दरभंगा के दो-दो लाल ने एक साथ सीए में सफलता पाकर जिले का नाम रोशन किया है .

