Thursday, May 14, 2026
Home सिवान : आपसी विवाद में चली गोली, पिता-पुत्र को लगी गोली एक...

सिवान : आपसी विवाद में चली गोली, पिता-पुत्र को लगी गोली एक हुयी मौत

सिवान में आपसी विवाद में जमकर चली गोली, पिता-पुत्र को लगी गोली जिसमें एक ही हुयी मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल. बताए जा रहे हैं। जिसमें पुत्र की मौत हो गयी है, तो पिता बुरी तह से ज़ख़्मी हो गए हैं. घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सिवान के दरौली थाना क्षेत्र के कनैला गांव की है.

सीवान में आपसी विवाद में सोमवार को पड़ोसी ने बाप -बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद बाप-बेटे दोनों घटना स्थल पर गिर गये. गोलीबारी में जख्मी पिता ओसिहर अंसारी की हालत चिंताजनक है, वहीं बेटा संटू आलम की मौत हो गयी. मामला जिले के दरौली थाना क्षेत्र के कनैला गांव का है. आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस इस घटना में फ़रार आरोपी के तलाश में पुलिस जुटी है. पुलिस ने आरोपी के भाई और परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतक की पहचान 24 वर्षीय संटू आलम के रूप में की गई है. मृतक मख़्दूम सराय थाना क्षेत्र के केजीएन कॉलोनी का निवासी था. वहीं घायल पिता 45 वर्षीय ओसिहर अंसारी है. जानकारी के अनुसार ओसिहर अंसारी का कनैला गांव में नानी का घर है. यहां ओसिहर की कुछ जमीन है. इस जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था. उसी विवाद के सिलसिले में आज संटू आलम और ओसिहर कनैला गांव गए थे. इसी दौरान पड़ोसी ने उनपर फायरिंग कर दी. पड़ोसी से विवाद में चली गोली घायल ओसिहर अंसारी ने बताया कि मैंने अपना खेत बटाई पर दिया है. मेरे पड़ोसी बटाईदार को खेत जोतने नहीं दे रहे थे. इसको लेकर मैं बातचीत करने आया था. मैंने उनसे कहा कि जब यह जमीन मेरी है तो आप इसे खेत जोतने से क्यों रोक रहे हैं? तभी सामने से मनोव्वर अंसारी उर्फ गोलू अंसारी बंदूक लेकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.

जांच में विवाद का पता चला पड़ोसी इरफान अंसारी ने बताया कि संटू और उनके पिता के ऊपर गोली चला दी है. गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. उनको लेकर अस्पताल पहुंचे. वही मैरवा डीएसपी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई के लिए पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में विवाद का पता चला है. तसौर उर्फ गोलू अंसारी ने संटू अंसारी और ओसियर अंसारी पर गोली चलाई है. घटना के बाद तसौर उर्फ गोलू अंसारी फरार है. आरोपी के भाई और एक अन्य परिजन को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटनास्थल को संरक्षित कर FSL टीम को सूचित किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है.
RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments