Sunday, May 10, 2026
Home अपराध सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, दो बच्चों की मां शादीशुदा प्रेमी संग...

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, दो बच्चों की मां शादीशुदा प्रेमी संग हुईं फरार।

डेस्क न्यूज: प्यार अंधा होता है, वह न अमीरी-गरीबी और न जाति धर्म देखता है। सामाजिक मर्यादाएं भी उसके लिए मायने नहीं रखती। अव तो शादी शुदा स्त्री भी पराये पृरुष के प्यार में पड़कर सामाजिक बंधनो को तोड़ कर प्रेम के बंधन में बंधने लगी है।

ऐसा ही कुछ मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया। पेशे से शिक्षिका और दो बच्चों की मां को एक पराये पुरुष से सोशल मीडिया पर ऐसा प्यार हुआ कि उसे अपने परिवार और बच्चो की चिंता भी नहीं रही। गत 15 अक्टूबर को वह अपने प्रेनी संग फरार हो गयी। अंततः थक हार कर परिजनों ने पुलिस का सहारा लिया और गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी।

मामले के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी विद्यालय की शिक्षिका को फेसबुक पर पानीपत के ही शादीशुदा युवक वीरभद्र सैनी से बातचीत शुरू हुई। दोनों का फिर फेसबुक और व्हाट्सएप पर चैटिंग के जरिये प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। धीरे धीरे महिला अपने प्रेमी को अपना सहयोगी बताकर अलग अलग बहाने से घर भी बुलाने लगी थी। वह उनका परिवारिक मित्र बनकर आने जाने लगा था। महिला का पति व्यवसाय के सिलसिले में अक्सर बाहर रहा करता था।

गत 15 अक्टूबर को महिला स्कूल केलिए निकली और वापस नहीं आयी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि महिला घर से दो लाख नगद और अपने तथा अपने सास के सारे गहने लेकर फरार हो गयी है।

फरार होने के बाद परिजनों ने वीरभद्र की भी खोज की। पर वह भी गायब मिला। वीरभद्र की पत्नी ने बताया कि वह भी 15 अक्टूबर को किसी काम के सिलसिले में मुंबई जाने का नाम बोलकर घर से निकला और उसका मोबाइल भी उसके बाद बंद हो गया।

इसके बाद दोनों के परिजनों को पूरी कहानी समझ मे आ गयी और महिला के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments