Thursday, May 14, 2026
Home खगड़िया में DM-SP ने किया फ्लैग मार्च:शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने को लेकर...

खगड़िया में DM-SP ने किया फ्लैग मार्च:शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने को लेकर अलर्ट, लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने का दिया संदेश।

खगड़िया में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के बीच प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

 

इसी कड़ी में शुक्रवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य चुनावी माहौल में शांति, सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करना था। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में गश्त करते हुए फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) और स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने वाहन जांच, चेक पोस्ट की स्थिति और समग्र सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। लोगों से पूछताछ कर रहे अधिकारी।

 

लोगों से पूछताछ कर रहे अधिकारी। मताधिकार का प्रयोग करने का दिया संदेश प्रशासनिक अधिकारियों ने आम नागरिकों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया और मतदाता जागरूकता को बढ़ावा दिया।

 

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा, “मतदान की तिथि को एक पर्व की तरह मनाएं और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।” इस फ्लैग मार्च में उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया, अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार सहित कई अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशासन का यह कदम क्षेत्र में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments