पीजी सत्र 2025–27 में शुक्रवार तक विभिन्न विषयों में 1054 छात्र छात्राओं का दाखिला हो गया है। पीजी विभाग मंे 390, पूर्णिया कॉलेज 232, पूर्णिया महिला महाविद्यालय में 64, अररिया कॉलेज में 108, डीएस कॉलेज कटिहार में 190, मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज 70 छात्र छात्राओं ने भौतिकी, रसायन, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेज़ी, भूगोल, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, मैथिली, गृहविज्ञान एवं कॉमर्स विषयों में नामांकन कराया है।
नामांकन प्रक्रिया कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के दिशा-निर्देश में छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रो. अरविंद वर्मा, सहायक कुलसचिव शैक्षणिक डॉ. नवनीत कुमार तथा समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ. सुमन सागर की देखरेख में संबंधित महाविद्यालयों के नामांकन पदाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों ने छात्र छात्राओं के दस्तावेजों की जांच की। नामांकन की प्रक्रिया पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में चल रही है। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने दी है।

