Sunday, May 10, 2026
Home जमुई के KKM कॉलेज में मतगणना तैयारियों का लिया जायजा, कहा- न...

जमुई के KKM कॉलेज में मतगणना तैयारियों का लिया जायजा, कहा- न हो लापरवाही।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार की टीम ने जमुई का दौरा किया। टीम ने बुधवार को KKM कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का गहन निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण 11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान और 14 नवंबर 2025 को निर्धारित मतगणना से पहले निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया गया। टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जमुई KKM कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ।

टीम ने KKM कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण ।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी टीम ने की डीएम – एसपी से चर्चा

निरीक्षण के दौरान, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की टीम ने संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायदा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने परिसर में मौजूद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्री नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की।

सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी

टीम ने स्पष्ट किया कि मतगणना से पहले सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्ट्रांग रूम के चारों ओर सुरक्षा घेरा, प्रवेश द्वार, सीसीटीवी निगरानी और नियंत्रण कक्ष की समीक्षा की।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी की जाए और किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहे।

मतगणना केंद्र में बिजली, प्रकाश, पेयजल और संचार व्यवस्था

इसके अतिरिक्त, मतगणना केंद्र में बिजली, प्रकाश, पेयजल और संचार व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जोर दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के समय ये पदाधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के समय श्री अमित कुमार पांडे, एसीईओ बिहार, श्री प्रशांत कुमार सी एच, एसीईओ बिहार, श्री माधव कुमार सिंह एसीईओ बिहार, श्री रत्नाम्बर निलय डिप्टी सीईओ बिहार, जिला पदाधिकारी, जमुई श्री नवीन, पुलिस अधीक्षक, जमुई श्री विश्वजीत दयाल, उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिंहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments