Sunday, May 10, 2026
Home उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग से कई योजनाओं को मिली है स्वीकृति:...

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग से कई योजनाओं को मिली है स्वीकृति: संजय खंडेलिया।

जिले में मेडिकल कॉलेज सह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए 12 एकड़ भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। अब इसका टेंडर निकाला जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक इसका शिलान्यास हो सकता है। 460 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा।

अब तक खगड़िया में गंभीर मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए पटना या भागलपुर जाना पड़ता था। लेकिन मेडिकल कॉलेज के साथ बन रहा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, कैंसर, न्यूरो और नेफ्रो सहित कई जटिल बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इससे जिले और आसपास के लाखों लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा मिल सकेगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने बताया कि अगले माह टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और महीने के अंत तक शिलान्यास किए जाने की तैयारी है। निर्माण स्थल के रूप में संसारपुर खेल मैदान को अंतिम रूप से चिन्हित किया गया है।

बीएमसीआईसीएल के जिम्मे है प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज में प्रतिवर्ष 100 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन और सपोर्टिंग कर्मचारियों की सैकड़ों नियुक्तियां होंगी। मेडिकल कॉलेज निर्माण से आसपास के व्यवसाय, आवास, मेडिकल स्टोर, परिवहन और सेवा क्षेत्र में नई गति आएगी। पूरा प्रोजेक्ट बिहार मेडिकल सर्विस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमसीआईसीएल) के जिम्मे है। डीपीआर पहले ही तैयार कर लिया गया है और भूमि हस्तांतरण के बाद टेंडर जारी होने वाला है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments