Sunday, May 10, 2026
Home जमुई में अनियंत्रित बाइक दुर्घटना:शादी समारोह में जाते समय हादसा, महिला के...

जमुई में अनियंत्रित बाइक दुर्घटना:शादी समारोह में जाते समय हादसा, महिला के सिर-चेहरे पर गंभीर चोटें ; पटना रेफर।

जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है।

घायल महिला की पहचान झाझा प्रखंड के धमना निवासी उमेश गोस्वामी की 35 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर सवार देवर और पुत्र को मामूली चोटें आई हैं।

कुंती देवी अपने देवर और पुत्र के साथ खैरा प्रखंड के भौड़ गांव में एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। भंवरवा पुल के पास बाइक पर अधिक सामान और झोला होने के कारण वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल।
दुर्घटना में कुंती देवी के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

 

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments