Sunday, May 10, 2026
Home थाना से 300 मीटर दूर वकील के घर चोरी:खगड़िया में 60 ग्राम...

थाना से 300 मीटर दूर वकील के घर चोरी:खगड़िया में 60 ग्राम सोना और 60,000 हजार रुपए कैश लेकर चोर भागे।

खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। परबत्ता थाना से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित वकील सुजीत कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली। सुजीत कुमार गोगरी कोर्ट में वकील हैं।

घटना के समय वकील सुजीत कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने बेगूसराय गए हुए थे। शाम को अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें वहीं रुकना पड़ा, क्योंकि सेंटर बंद हो चुका था।

60 ग्राम सोना और 60,000 रुपए नगद चुरा लिए

अगली सुबह, जब वे अल्ट्रासाउंड की प्रक्रिया में थे, तभी लगभग 7 बजे उन्हें घर से चोरी की सूचना मिली। तत्काल वे इंदिरा नगर, रूपौहली स्थित अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोरों ने लोहे का दरवाजा उखाड़कर घर में प्रवेश किया था। पूरा घर अस्त-व्यस्त था। चोरों ने गोदरेज तोड़कर उसमें रखे 60 ग्राम सोना और 60,000 रुपए नगद चुरा लिए।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का निरीक्षण किया

वकील सुजीत कुमार ने तुरंत 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का निरीक्षण किया और मामले की प्रारंभिक जानकारी जुटाई। परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

थाना से इतनी कम दूरी पर हुई इस चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments