Thursday, May 14, 2026
Home जमुई के शैलेश ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में जीता गोल्ड:बोले- 'यह जीत...

जमुई के शैलेश ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में जीता गोल्ड:बोले- ‘यह जीत पूरे देश की है’, हाई जम्प में 1.91 मीटर की छलांग लगाया।

जमुई ने एक बार फिर पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर निवासी शैलेश कुमार ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद टी63/42 श्रेणी में 1.91 मीटर की छलांग लगाकर नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी बनाया।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब शैलेश जमुई लौटे, तो पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल मैदान के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक श्रेयसी सिंह,जो खुद अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और गोल्ड मेडलिस्ट हैं, ने मंच पर शैलेश का सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

‘घर पर और देशभर में खुशी का माहौल’

इस दौरान दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शैलेश ने कहा – ‘काफी अच्छा लग रहा है। घर पर और देशभर में खुशी का माहौल है। देश के लिए मेडल जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है,जो मैंने पूरा किया। इस सफलता में मेरे कोच, परिवार, दोस्त और टीम का बहुत बड़ा योगदान है। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं और वादा करता हूं कि देश के लिए आगे भी मेडल जीतता रहूंगा।’ उन्होंने बताया कि अब उनका पूरा फोकस पैरा ओलिंपिक की तैयारी पर है। मैंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लक्ष्य सिर्फ एक है ओलिंपिक में गोल्ड।

पेरिस की ठंड में हुआ बुखार

शैलेश ने याद किया कि पिछले ओलिंपिक में एक छोटी सी गलती से वह मैडल से चूक गए थे। हमारी तैयारी पूरी थी, लेकिन पेरिस की ठंड में मुझे बुखार हो गया। एक फॉल जंप के कारण मैडल हाथ से निकल गया। बहुत दुख हुआ, लगा सब खत्म हो गया। एक दो महीने घर पर ही रहे। मुझे नफरत जैसा फील होने लगा था खेल से,लेकिन फिर खुद को संभाला, जीरो से ट्रेनिंग शुरू की और आज गोल्ड जीतकर लौटा हूं।

शैलेश ने कहा, ‘दिल्ली में चैंपियनशिप होने से अपनापन महसूस हुआ। बिहार से कई लोग सपोर्ट के लिए आए थे। यहां का मौसम और इंडियन खाना भी अपने जैसा लगा। यही सब हमारे लिए बड़ा मोटिवेशन बना।’

विधायक श्रेयसी सिंह ने शैलेश को किया सम्मानित।
‘विधायक श्रेयसी सिंह से काफी प्रेरणा मिली’

जमुई में खेल मैदान के शिलान्यास पर शैलेश ने कहा कि पहले हमारे यहां खेल सुविधाओं की कमी थी, अब हालात बदल रहे हैं। सरकार अब खेलों को लेकर गंभीर है। इससे आने वाले समय में जमुई से कई खिलाड़ी निकलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक श्रेयसी सिंह से उन्हें काफी प्रेरणा मिली। गांव में रहते हुए जब न्यूज में उन्हें देखते थे, तो लगता था कि हमारे जिले की है,जो देश के लिए गोल्ड जीती है। उसी सपने ने मुझे भी आगे बढ़ने की हिम्मत दी।

मेहनत कीजिए, खेल को अपनाइए- शैलेश कुमार

शैलेश ने बताया कि ‘खेलो इंडिया – मैडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से अब खिलाड़ियों को बड़ा प्रोत्साहन मिल रहा है। पहले स्टेट लेवल पर खेलते थे तो कुछ नहीं मिलता था। अब नेशनल में मैडल जीतने वालों को नौकरी मिल रही है। पिछले साल 71 खिलाड़ियों को नौकरी मिली, इस बार 87 को सम्मान मिला है। मैं खुद CDPO के पद पर कार्यरत हूं।

सरकार अब हर स्तर पर खिलाड़ियों का साथ दे रही है। जमुई के युवाओं से मेरा कहना है मेहनत कीजिए, खेल को अपनाइए और हमसे भी आगे जाइए। मेरा अगला लक्ष्य है ओलिंपिक में गोल्ड मेडल।

 

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments