खगड़िया के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होने के बाद विधायक डॉ. संजीव कुमार के आवास पर गुरुवार को महागठबंधन नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में NDA से जुड़े कई स्थानीय नेताओं और 100 की संख्या में कार्यकर्ताओं ने RJD की सदस्यता ग्रहण की। इससे क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आया है। विधायक डॉ. संजीव कुमार के आवास पर महागठबंधन नेताओं की बैठक हुई।
विधायक डॉ. संजीव कुमार के आवास पर महागठबंधन नेताओं की बैठक हुई। NDA सरकार की आलोचना की बैठक में राजद, कांग्रेस और भाकपा (माले) के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। वक्ताओं ने मौजूदा NDA सरकार की आलोचना की और आगामी विधानसभा चुनाव में परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।
NDA सरकार से त्रस्त है आम जनता- विधायक डॉ. संजीव कुमार विधायक डॉ. संजीव कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता भ्रष्टाचार में डूबी NDA सरकार से त्रस्त है। उन्होंने राजद में शामिल होने का कारण बताते हुए कहा कि मेहनती और ईमानदार लोगों की सुनवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने परबत्ता की जनता को अपना परिवार बताया और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने की बात कही।
महागठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलेगा- MLC राजीव कुमार डॉ. कुमार ने उपस्थित लोगों से महागठबंधन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। MLC राजीव कुमार ने कहा कि आगामी चुनाव में महागठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार और अफसरशाही से पूरी तरह ऊब चुकी है। बैठक में RJD नेता अखिलेश्वर दास, नारद यादव, कैलाश यादव, माले नेता अरुण दास और कांग्रेस नेता प्रभाकर यादव सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

