Thursday, May 14, 2026
Home जमुई में महिला सेविकाओं ने दिलाई मतदाता शपथ:हाथों पर मेहंदी लगा दिया...

जमुई में महिला सेविकाओं ने दिलाई मतदाता शपथ:हाथों पर मेहंदी लगा दिया मतदान का संदेश,रंगोली बना किया जागरूक।

जमुई में स्वीप कोषांग की ओर से विधानसभा क्षेत्र 241 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना था। यह अभियान पंचायत थेगुआ के बूथ संख्या 203 (चौरा मध्य विद्यालय), पंचायत मंझवे के ताजपुर गांव के बूथ संख्या 7 और व्यापार मंडल महिसौढ़ी स्थित बूथ संख्या 145 पर केंद्रित था। इस दौरान आईसीडीएस विभाग की आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं ने विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हाथों पर मेहंदी लगा कर संदेश देतीं महिलाएं।

 

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हाथों पर मेहंदी लगा कर संदेश देतीं महिलाएं। महिलाएं और युवा मताधिकार का करें प्रयोग कार्यक्रमों में रंगोली और मेहंदी के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाया गया। सेविकाओं ने महिलाओं और युवाओं को भयमुक्त, पारदर्शी और स्वैच्छिक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। मतदान को रंगोली के माध्यम से किया जागरूक ।

 

मतदान को रंगोली के माध्यम से किया जागरूक । कार्यक्रम में ये सेविका रहीं मौजूद इस अभियान में सेविका सुशीला कुमारी, ललिता कुमारी, कविता कुमारी और महिला पर्यवेक्षिका रश्मि कुमारी, वंदना कुमारी, पूनम कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने स्वीप कोषांग के इस प्रयास की सराहना की और मतदान दिवस पर अधिकतम भागीदारी का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments