Thursday, May 14, 2026
Home समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण फाइनल लोकेशन सर्वे होगा शुरू:84 किलोमीटर के...

समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण फाइनल लोकेशन सर्वे होगा शुरू:84 किलोमीटर के रूट पर करीब 2 करोड़ रुपए आएगा खर्च, 130 kmph की रफ्तार से चलेगी ट्रेन।

समस्तीपुर खगड़िया इसी लाइन का होगा दोहरीकरण।
समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे रूट के दोहरीकरण का फाइनल लोकेशन सर्वे का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। सर्वे का काम 3 महीना के अंदर पूरी कर मंत्रालय को रिपोर्ट देनी है, ताकि इस योजना को आगामी रेलवे बजट में शामिल किया जा सके।

सर्वे के काम पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च होगा। दोहरी लाइन को 130 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनों के चलने लायक बनाया जाएगा। सर्वे का काम रेलवे के निर्माण विभाग को करना है। सर्वे शुरू करने की जानकारी रेलवे मंडल के मीडिया प्रभारी आर के सिंह ने दी है।

सर्वे के काम के बाद बनेगा डीपीआर

रेलवे के निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 3 महीने के अंदर सर्वे का काम पूरा होगा। सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर बनाया जाएगा। दोहरीकरण के साथ ही समस्तीपुर रेलवे यार्ड का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके साथ ही इस खंड के सभी स्टेशनों के प्लेटफार्म को दोहरीकरण के लायक बनाया जाएगा। प्लेटफार्म की उंचाई बढ़ाई जाएगी, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

सर्वे में यह भी देखा जाएगा कि दूसरा लाइन वर्तमान लाइन के किस ओर बने। इसे वर्तमान लाइन के राइट साइड या फिर लेफ्ट साइड बनाया जाएगा। इस पर भी समीक्षा होगी।

समस्तीपुर-हसनपुर-खगड़िया रेल खंड।
रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण से क्या होगा फायदा

दोहरीकरण कार्य पूरा होने से क्रासिंग में ट्रेन नहीं फसेंगी, जिससे यात्री नीयत समय पर अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे। अभी इस रूट पर रोज लोग क्रासिंग में फंसते हैं, जिससे ट्रेनें लेट होती है। दोहरीकरण से ट्रेनों की लेटलतीफी पर भी लगाम लगेगी। यहां बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व रेलवे मंत्रालय ने इस खंड के दोहरीकरण की स्वीकृति प्रदान की थी।

स्थानीय सांसद ने जताई खुशी

स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी ने कहा के इस खंड की दोहरीकरण को लेकर उन्होंने लोकसभा में भी मुद्दा उठाया है, जिसके बाद इस पर सरकार को दोहरीकरण कार्य कराने का निर्णय लिया है। इस कार्य के पूरा होने से इस इलाके का विकास तेज गति से होगा। इलाके के किसान अपना अनाज जल्द बजार तक ले जा सकेंगे, जिससे इलाके के किसानों की माली हालत में सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments