Wednesday, May 13, 2026
Home नहर में करंट लगने से बच्चे की मौत:जमुई में परिजनों ने बिजली...

नहर में करंट लगने से बच्चे की मौत:जमुई में परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

जमुई टाउन थाना क्षेत्र के खैरी रामपुर गांव में मंगलवार को नहर में पानी लेने गए बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरी रामपुर निवासी अजीत कुमार (11) के रूप में हुई है।

मृतक के पिता राजीव मांझी ने बताया कि उनका बेटा अजीत शौच के बाद नहर में पानी लेने गया था। नहर के बीच में लगे बिजली के पोल को छूने से उसे जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस।
11000 वोल्ट का तार जोड़ा गया था

राजीव मांझी के अनुसार, 3 महीने पहले बिजली विभाग ने नहर के बीचो-बीच एक बिजली का पोल लगाया था, जिसमें 11000 वोल्ट का तार जोड़ा गया था। यह तार 20 दिन पहले ही चालू किया गया था। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बिजली के पोल को जल्द हटाने की मांग

परिजनों का कहना है कि नहर के बीच में बिजली का पोल लगाना नियमों के खिलाफ है, जिसके कारण पानी में करंट फैल रहा था। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि नहर से इस बिजली के पोल को जल्द हटाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग ने तत्काल उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काट दी। टाउन थाने के अवर निरीक्षक बड़े लाल यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments