खगड़िया के अलौली प्रखंड स्थित भिखारी घाट में 2 पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर 112 की टीम और अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गोलीबारी के आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की, जिसका संबंधित पक्ष के लोगों ने विरोध किया। विरोध बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को बता रही जरूरी
आक्रोशित ग्रामीणों ने 112 की पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों का दावा है कि उनकी ओर से कोई गोलीबारी नहीं की गई थी, जबकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को आवश्यक बता रही है।
अलौली DSP टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार और विरोध की सूचना मिलते ही अलौली DSP ओम प्रकाश साहू अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वे पूरे मामले का जायजा ले रहे हैं। घटना से संबंधित आगे की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

