Monday, May 11, 2026
Home बिहार : बिहार-झारखंड में EOU की ताबड़तोड़ छापेमारी, रवि  अत्री गैंग मेंबर...

बिहार : बिहार-झारखंड में EOU की ताबड़तोड़ छापेमारी, रवि  अत्री गैंग मेंबर सहित 6 गिरफ्तार, उगलेंगे राज

EOU व पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बिहार-झारखंड के कई ठिकानों पर शनिवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस छापेमारी में देवघर से एक अहम आरोपी सिंटू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ आधा दर्जन अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की मानें तो सिंटू सिंह रवि अत्री गिरोह का मेंबर है जिसका नाम नीट पेपर लीक मामले में प्रमुखता से आ रहा है।पेपर लीक केस में ईओयू का एक्शन जारी।

नीट (यूजी) पेपर लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की अलग-अलग टीमों ने बिहार-झारखंड के विभिन्न इलाकों में दबिश शुरू कर दी है।

EOU ने सिंटू सिंह के साथ आधा दर्जन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इन्हें पटना ले आया गया है। वहीं, नालंदा के एकंगरसराय के बाद देर रात हिलसा में भी पेपर लीक के आरोपित की तलाश में छापेमारी की सूचना है।

रोहतास के नोखा से पेपर लीक में गिरफ्तार सिंकदर प्रसाद यादवेंदु के ड्राइवर बिट्टू सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसके अलावा, पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अमित आंनद के मुंगेर स्थित ननिहाल में भी ईओयू और पुलिस की संयुक्त टीम ने जाकर पूछताछ की है।

रवि अत्री गिरोह का सदस्य है सिंटू
सूत्रों के अनुसार, देवघर से गिरफ्तार सिंटू, रवि अत्री गिरोह का सदस्य है, जिसका नाम नीट पेपर लीक मामले में प्रमुखता से आ रहा है।

अत्री गिरोह से ही सिंटू को नीट प्रश्न पत्र मिला था, जिसे उसने बिहार में अमित आनंद और नीतीश को वॉट्सऐप पर भेजा था।

सिंटू के तार अतुल वत्स और अंशुल सिंह से भी जुड़े हैं, जो बिहार के बाहर रहकर पेपर लीक का अंतरराज्यीय गिरोह का संचालन करने के आरोपित हैं।

अहम जानकारियां उगल सकता है सिंटू
सिंटू झारखंड से बिहार भेजे जाने वाले नीट प्रश्न-पत्र की अहम कड़ी है। उससे पूछताछ में नीट प्रश्न-पत्र लीक के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े सदस्यों के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना है।

ईओयू की टीम लगातार अलग-अलग इलाकों में दबिश बना रही है। सिंटू के साथी चिंटू की भी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। इसके अलावा संजीव मुखिया की तलाश में भी नालंदा समेत आसपास के इलाकों में तलाशी जारी है।

संजीव मुखिया और सिकंदर के रिश्तेदार भी डॉक्टर
पुलिस सूत्रों की छानबीन में एक रोचक जानकारी यह भी मिली है कि नीट पेपर लीक गिरोह से जुड़े आरोपितों के कई रिश्तेदार और करीबी डॉक्टर हैं या मेडिकल की पढ़ाई कर रह हैं।

बिहार में NEET UG Paper Leak) की अहम कड़ी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया का बेटा डॉ. शिव है। वह भी एमबीबीएस है और अभी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में जेल में बंद है।

सूत्रों के अनुसार, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार सिंकदर प्रसाद यादवेंदु के बेटे-बेटी भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उसका दामाद भी डाक्टर बताया जा रहा है। नीट पेपर लीक मामले में पकड़ा गया परीक्षार्थी अनुराग यादव भी सिकंदर का भतीजा है।

प्रीतम को भी नोटिस दे सकती है ईओयू
नीट परीक्षा से पहले गिरफ्तार परीक्षार्थी अनुराग और उसके रिश्तेदारों को सरकारी निरीक्षण बंगला में ठहराने के मामले की भी जांच तेज हो गई है। निरीक्षण बंगले में कमरा बुक कराने में सिकंदर प्रसाद यादवेंदु का नाम सामने आया है।

आरोप लगाया जा रहा है कि सिकंदर आप्त सचिव प्रीतम का करीबी है और उसकी पैरवी से ही कमरा बुक कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, ईओयू जल्द ही प्रीतम को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

RELATED ARTICLES

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी:खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस, सुरक्षा-सेवा का दिया संदेश।

खगड़िया में होम गार्ड का 79वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी...

गिद्धौर में खेतों में नमी से गेहूं बुवाई लेट:15 दिसंबर तक का समय उपयुक्त, 20 प्रतिशत बुवाई हुई।

जमुई के गिद्धौर में खरीफ फसल में जलजमाव के बाद अब रबी सीजन में भी खेतों में नमी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन...

खगड़िया में हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल:पुलिस ने पहचान कर FIR किया दर्ज, 2 दिन पहले आया था गांव।

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

जमुई में 2 बाइकों की भिड़ंत, 4 गंभीर घायल:3 युवक BSC की परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे, सदर अस्पताल में भर्ती।

जमुई में शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कचहरी से के.के.एम. कॉलेज जाने वाली सड़क पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण...

Recent Comments