अररिया और सिवान के बाद आज मोतिहारी में भी निर्माणधीन पुल भरभरा कर गिर गया। बिहार में एक सप्तह के अंदर यह तीसरा पुल है जो चालू होने के पहले ही गिर गया है। यह घटना जिले के घोड़ासहन प्रखंड छेत्र के अमवा से चैनपुर के रास्ते में बन रहा यह पुल भरभरा कर गिर गया है हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुई है। बताया जाता है कि लगभग डेढ़ करोड़ के लागत से इस पुल को धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा था,जो चालू होने के पहले ही गिर गया। पुल के गिरने के बाद अब लोग तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार की भी खूब बदनामी हो रही है।